फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CG Police Bharti 2024: छत्तीसढ़ में एसआई सहित विभिन्न पदों पर आज से आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है पंजीकरण

Wed, 23 Oct 2024 07:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 23 Oct 2024 07:00 AM IST
सार

Chhattisgarh Sub Inspector Recruitment: छत्तीसगढ़ पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर जैसे विभिन्न पदों को  भरा जाएगा। 

विज्ञापन
CG Police Recruitment 2024: Registration window open for Sub Inspector, Subedar and various posts, apply here
Chhattisgarh Sub Inspector Recruitment 2024 - फोटो : freepik
Chhattisgarh Sub Inspector Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर जैसे विभिन्न पदों को  भरा जाएगा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (psc.cg.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर, 2024 है। 
CG Police Recruitment 2024: Registration window open for Sub Inspector, Subedar and various posts, apply here
Chhattisgarh Sub Inspector Recruitment 2024 - फोटो : freepik

रिक्तियाें की संख्या
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 341 पदों को भरना है, जिसमें सब इंस्पेक्टर (SI) के लिए 278 पद, सूबेदार के लिए 19, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा के लिए 11, प्लाटून कमांडर के लिए 14, सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट के लिए 4, सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज के लिए 1, सब इंस्पेक्टर कंप्यूटरके लिए 5 और सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम के लिए 9 पद शामिल है।

CG Police Recruitment 2024: Registration window open for Sub Inspector, Subedar and various posts, apply here
Chhattisgarh Sub Inspector Recruitment - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता
छत्तीसगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट और सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज के लिए अभ्यर्थियों का गणित (Maths), भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) के साथ ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। जबकि सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विषय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना आवश्यक चाहिए। 

सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर और सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम के लिए बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या इसके समकक्ष कोर्स किया होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CG Police Recruitment 2024: Registration window open for Sub Inspector, Subedar and various posts, apply here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदकों की आयु 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
CG Police Recruitment 2024: Registration window open for Sub Inspector, Subedar and various posts, apply here
Chhattisgarh Sub Inspector Recruitment 2024 - फोटो : freepik

कितनी चाहिए हाइट?
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के इसकी जानकारी होनी चाहिए कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की कितनी लंबाई मांगी गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस में विभिन्न पदों के लिए भाग लेने वाले पुरूष उम्मीदवारों की  लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 153 होनी चाहिए। बात करें चेस्ट की तो पुरुष उम्मीदवारों का सीना 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होनी चाहिए।

इन सब के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस फिजिकल में उम्मीदवारों से 100 मीटर और 1500 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि करवाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed