फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Tips: क्या आप नई नौकरी की तलाश में हैं? अपनाएं ये कारगर तरीके और बनाएं अपने करियर को सफल

Thu, 03 Apr 2025 09:37 AM IST
शिवम गर्ग जूलिया येट्स, प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी आऑफ लंदन
जूलिया येट्स, प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी आऑफ लंदन Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 03 Apr 2025 09:37 AM IST
सार

Job Search Tips: करियर के निर्णय अक्सर भावनाओं, अनुभव और अप्रत्याशित अवसरों से प्रभावित होते हैं। ऐसे में, नौकरी की तलाश करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। इससे आप बेहतर निर्णय लेकर मनपसंद नौकरी का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Career Tips: Looking for a New Job? Follow These Effective Strategies to Build a Successful Career
Job Search Tips - फोटो : Freepik
Job Search Tips: अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको यह सलाह दी जाती होगी कि आप आत्म-विश्लेषण करके ही कोई निर्णय लें। इसका मतलब है कि आपके पास कौन-से कौशल हैं और नौकरी को लेकर आपकी क्या अपेक्षाएं हैं? यह दृष्टिकोण पूरी तरह से तार्किक और तर्कसंगत तरीके पर आधारित होता है, जबकि असलियत इसके विपरीत है। करियर के निर्णय अक्सर भावनाओं, अनुभव और अप्रत्याशित अवसरों से प्रभावित होते हैं। ऐसे में, नौकरी की तलाश करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। इससे आप बेहतर निर्णय लेकर मनपसंद नौकरी का चयन कर सकते हैं।

 
Career Tips: Looking for a New Job? Follow These Effective Strategies to Build a Successful Career
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

एक बार में एक ही विकल्प

एक साथ कई करियर विकल्पों पर सोचने के बजाय, आपको एक समय में केवल एक ही नौकरी के विचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके बाद, उससे जुड़ी सभी जानकारियां इकट्ठा कर लें। अगर नौकरी आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप हो, तो ही उस दिशा में आगे बढ़े अन्यथा आप दूसरी नौकरी की ओर रुख कर सकते हैं। यह दृष्टिकोण करियर को लेकर होने वाली चिंता को भी कम करता है, क्योंकि इससे आप अपने लिए सर्वोत्तम विकल्प की तलाश कर पाते हैं।

Career Tips: Looking for a New Job? Follow These Effective Strategies to Build a Successful Career
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

रुचियों से मेल खाती नौकरी

अपनी रुचियों के अनुसार नौकरी को पहचान लेने के बाद उसमें आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया में आपको कंपनी, उसकी कार्य-संस्कृति और आपके कौशल भूमिका से मेल खाते हैं या नहीं, इसके बारे में जानने में मदद मिलती है। इंटरव्यू में प्राप्त फीडबैक, चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, का आकलन करके आप अपनी भूमिका और करियर विकल्पों में आसानी से बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Career Tips: Looking for a New Job? Follow These Effective Strategies to Build a Successful Career
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

शोध करने से न भागें

नौकरी की तलाश करते समय शोध करना बेहद जरूरी है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपकी डिग्री या कौशल उस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। इसके अलावा, आपको उन भूमिकाओं के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा, जिनमें आपकी दिलचस्पी तो है, लेकिन उससे जुड़ी डिग्री और कौशल आपके पास नहीं हैं। इससे ऐसे लोगों को बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं, जो डिग्री से परे नए क्षेत्रों का रुख करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Career Tips: Looking for a New Job? Follow These Effective Strategies to Build a Successful Career
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अनुभव को सीमित न रखें

नौकरी पा जाने के बाद आप उसी में व्यस्त हो जाते हैं। इससे आपके अनुभव सिमट कर रह जाते हैं और अधिक क्षेत्रों तथा विकल्पों की जानकारी नहीं हो पाती है। ऐसे में, आपको अपने अनुभव बढ़ाने पर ज्यादा जोर देना चाहिए। इसके लिए इंटर्नशिप, ट्रेनिंग प्रोग्राम या कॉन्फ्रेंस में भाग लेना काफी कारगर हो सकता है। इससे भविष्य में नई नौकरी तलाशने में काम आने वाले अनुभव बढ़ाने, विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकसित करने और उन्हें निखारने में मदद मिलती है। 
- द कन्वर्सेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed