फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Tips: एक सफल लीडर कैसे बनें? टीम की बातों को सुनें, तालमेल बनाएं और प्रेरणा दें; जानिए नेतृत्व के मंत्र

Fri, 23 May 2025 08:42 AM IST
शिवम गर्ग स्टेला ग्रिजोंट, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
स्टेला ग्रिजोंट, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 23 May 2025 08:42 AM IST
सार

Leadership Tips: अगर आप भी एक पेशेवर हैं और अपनी टीम को अच्छी तरह से संभालना चाहते हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर यह नेतृत्व कौशल आसानी से सीख सकते हैं।

विज्ञापन
Career Tips: How to Become a Successful Leader? Listen to Your Team, Build Harmony and Inspire; Know Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

Effective Leadership Skills: एक नेतृत्वकर्ता के रूप में आपको हमेशा पेशेवर ढंग से पेश आने और सभी समस्याओं को हल करने की जरूरत नहीं होती है। बजाय इसके अपनी टीम के साथ खुले दिल, शांत दिमाग, जिज्ञासु मन और सहयोग करने की भावना के साथ उसके साथ डटे रहना काफी होता है। जब एक लीडर अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलता है, तो बाकी सदस्य सिर्फ यही महसूस नहीं करते कि उनकी बात सुनी जा रही है, बल्कि वे हमेशा प्रेरित भी रहते हैं। अगर आप भी एक पेशेवर हैं और अपनी टीम को अच्छी तरह से संभालना चाहते हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर यह नेतृत्व कौशल आसानी से सीख सकते हैं।

Career Tips: How to Become a Successful Leader? Listen to Your Team, Build Harmony and Inspire; Know Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

तालमेल बिठाना क्यों महत्वपूर्ण है

तालमेल बिठाने का मतलब किसी दूसरे व्यक्ति या स्थिति को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय उसके साथ बने रहना ही काफी है। सामंजस्य तब होता है, जब कोई लीडर अपने कर्मचारी को गहराई से नोटिस करता है, सक्रिय रूप से सुनता है, ताकि उसे महसूस हो सके आप उसे अच्छी तरह समझते हैं। कर्मचारी जब तनाव में रहता है, तो सामंजस्य स्थापित करने वाले लीडर उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं। जब कर्मचारियों को लगता है कि उनके लीडर उनकी भावनाओं की परवाह करते हैं, तो उनकी खुशी में इजाफा तो होगा ही, उनकी उत्पादकता में भी वृद्धि होगी।
 
Career Tips: How to Become a Successful Leader? Listen to Your Team, Build Harmony and Inspire; Know Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

इरादा हो नेक

तालमेल बिठाने की शुरुआत एक सही इरादे से होती है। आलोचना करने, सलाह देने, योजना बनाने या बचाव करने की अपनी प्रवृत्ति को अलग रखें। हर कदम पर सहकर्मियों की मदद के लिए तैयार रहें। खुद से कहें कि मैं एक ऐसा स्थान बनाऊंगा, जहां सभी सुरक्षित महसूस करें। उनसे कहें कि मैं यहां आपके साथ हूं। आप अकेले नहीं हैं। ऐसे में आपकी उपस्थिति ही पर्याप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Career Tips: How to Become a Successful Leader? Listen to Your Team, Build Harmony and Inspire; Know Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

शांत रहें

यदि आप तनावग्रस्त या जल्दबाजी में हैं, तो कर्मचारी इसे महसूस करते हैं। सामंजस्य के लिए आपको नियंत्रित रहने की आवश्यकता है। बिना प्रतिक्रिया दिए उनके अनुभव को आत्मसात करने के लिए शांत रहें। ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। वॉकिंग मीटिंग का विकल्प चुनें, इससे तनावपूर्ण भावनाओं को कम करने में मदद मिलती है। खुलेपन के साथ बातचीत करें।
विज्ञापन
Career Tips: How to Become a Successful Leader? Listen to Your Team, Build Harmony and Inspire; Know Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

सांकेतिक बात करें

सामंजस्य स्थापित करने के लिए सिर हिलाएं और आई कॉन्टैक्ट बनाए रखें। उन्हें बताएं कि मुझे ऐसा लगता है कि आप निराश महसूस कर रहे हैं। जब कर्मचारी वास्तव में महसूस करते हैं कि आप उनकी बातों पर गौर कर रहे हैं, तो वे अपनी समस्याएं और भावनाओं को आपके साथ आसानी से साझा कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed