सरकारी नौकरी करने के साथ आप राष्ट्र की सेवा का अवसर तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। देशभक्त युवाओं के लिए भारतीय सेना से जुड़ने और मां भारती की सेवा करने का सुनहरा अवसर है। सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के महानिदेशालय में काम करने का मौका आ गया है। बीएसएफ (Border Security Force) ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक और योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में ग्रुप- 'सी' कॉम्बैटाइज्ड यानी अराजपत्रित-गैर मंत्रिस्तरीय पदों पर कई रिक्तियां भरी जा रही हैं।
{"_id":"61cc522cde74ee7afd6f11a9","slug":"bsf-recruitment-group-c-sarkari-naukri-bumper-jobs-in-border-security-force-know-age-limit-and-process-to-apply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSF Recruitment 2021: बीएसएफ में ग्रुप सी की नौकरियों पर आवेदन का आखिरी मौका आज, जानिए आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BSF Recruitment 2021: बीएसएफ में ग्रुप सी की नौकरियों पर आवेदन का आखिरी मौका आज, जानिए आवेदन की प्रक्रिया
Wed, 29 Dec 2021 05:49 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 29 Dec 2021 05:49 PM IST
सार
BSF Group C Recruitment 2021 Sarkari Naukri: देशभक्त युवाओं के लिए भारतीय सेना से जुड़ने और मां भारती की सेवा करने का सुनहरा अवसर है। सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ में काम करने का मौका आ गया है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सरकारी नौकरी : BSF Bharti 2021 रिक्त पदों का विवरण
- एएसआई - 1 पद
- एचसी (बढ़ई, सीवरमैन) - 6 पद
- कांस्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर, जेनरेटर मैकेनिक, लाइनमैन) - 65 पद।
BSF Recruitment 2021: आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष (29 दिसंबर, 2021 तक) के बीच होनी चाहिए।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बीएसएफ भर्ती 2021 में आवेदन करने के आसान चरण
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कोई अन्य तरीका उपलब्ध नहीं है।
- आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बीएसएफ की वेबसाइट - https://rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर नीचे की ओर दिखाई दे रहे Current Recruitment Openings सेक्शन को देखें।
- यहां BSF Group-C Engineer's Recruitment के आगे व्यू डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करें और जानकारी पढ़ लें।
- भर्ती विज्ञापन अधिसूचना में विस्तृत जानकारी पढ़ने के बाद आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- विज्ञापन अधिसूचना के सामने Apply Here बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करें और ओटीपी जनरेट करें।
- ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद आगे बढ़ें और आवश्यकतानुसार विवरण दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल में नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ भर्ती आवेदन की आखिरी तिथि आज
बीएसएफ की भर्ती अधिसूचना में कहा गया है कि सीमा सुरक्षा बल, इंजीनियरिंग सेट अप में पदों को भरने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यदि आप इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं तो आप सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बीएसएफ भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी मौका 29 दिसंबर, 2021 को रात 11:59 बजे तक है।