BPCL Recruitment 2019 : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में पाना चाहते हैं अगर सरकारी नौकरी। तो आपके पास आज आखिरी मौका है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आपको बता दें कि ये भर्ती केमिस्ट ट्रेनी, जनरल वर्कमैन -बी (ट्रेनी) -पेट्रोकेमिकल के पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार, जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आगे दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को आज शाम तक पूरा कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी आगे पढ़ें..
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मांगे आवेदन, 30 हजार से ज्यादा सैलरी के लिए अब भी है एक मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों संख्या
केमिस्ट ट्रेनी 06
जनरल वर्कमैन -बी (ट्रेनी) -पेट्रोकेमिकल 12
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र करने की प्रारंभिक तिथि : 22 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि : 05 अगस्त, 2019 (05 बजे तक)
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 05 अगस्त, 2019 यानी आज ही पूरा करें। आपको बता दें की उम्मीदवारों के आवेदन सिर्फ ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही किए गए मान्य होंगे।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, प्री-एंप्लॉयमेंट मेडिकल टेस्ट पर आधारित होगा।
ये भी पढ़ें : HPSC में हो रही हैं भर्तियां, अगर अभी तक नहीं किया आवेदन तो आज है अंतिम मौका
शैक्षिक योग्यता :
केमिस्ट ट्रेनी : इन पदों पर नौकरी के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से 60% अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में रसायन विज्ञान में एमएससी डिग्री होनी आवश्यक है। उसी के साथ जनरल वर्कमैन -बी (ट्रेनी) -पेट्रोकेमिकल पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 60% अंकों के साथ केमिकल इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी या पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा : (01.07.2019)
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें : महिलाओं के लिए बंपर भर्तियां, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए आज है आवेदन करने का आखिरी मौका
नौकरी का स्थान : बीपीसीएल कोच्चि रिफाइनरी, (कोच्चि, केरल)
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : ONGC में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, आज शाम 5 बजे तक ही कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...