{"_id":"6b0b6284890ff661f9020628","slug":"from-the-pages-of-culture-the-yadu-dynasty-originated-from-naglok-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति के पन्नों से: नागलोक से हुई यदुवंश की उत्पत्ति, क्या है राजा यदु के पांच पराक्रमी पुत्रों की कहानी?","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
संस्कृति के पन्नों से: नागलोक से हुई यदुवंश की उत्पत्ति, क्या है राजा यदु के पांच पराक्रमी पुत्रों की कहानी?
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अमर उजाला
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
वैवस्वत मनु के वंश में हर्यश्व नामक एक प्रतापी राजा हुए। उनकी पत्नी मधुमती, दैत्यराज मधु की पुत्री थी। दोनों का दांपत्य जीवन सुखपूर्वक बीत रहा था, लेकिन एक दिन परिस्थितियां बदल गईं। हर्यश्व के बड़े भाई ने हर्यश्व को राज्य से निष्कासित कर दिया। हर्यश्व भाई से संघर्ष करने के बजाय राज्य छोड़कर पत्नी के साथ वन में रहने लगे। एक दिन मधुमती ने हर्यश्व से कहा, ‘राज्य को लेकर अब चिंता करने का कोई लाभ नहीं है। आप मेरे साथ मेरे पिता के निवास-स्थान मधुवन चलिए। वह स्थान सुंदर है। हम दोनों वहीं रहेंगे। मेरे माता-पिता आपको बहुत प्रेम करते हैं और मेरा भाई लवणासुर भी आपका पूरा सम्मान करेगा।’हर्यश्व अपनी पत्नी के प्रति अत्यंत अनुरक्त थे। यद्यपि वे अपने बड़े भाई के विरुद्ध कोई प्रतिशोध नहीं लेना चाहते थे, फिर भी पत्नी के आग्रह को स्वीकार कर उन्होंने मधुपुर जाने का निश्चय कर लिया। जब वे मधुपुर पहुंचे, तो दानवराज मधु ने उनका बड़े स्नेह से स्वागत किया। वह बोला, ‘हर्यश्व! आपका यहां आना मेरे लिए प्रसन्नता की बात है। मैं मधुवन को छोड़कर अपना संपूर्ण राज्य आपको सौंपता हूं। आप इस प्रदेश का शासन संभालिए। मेरा पुत्र लवणासुर भी आपका सहयोग करेगा और शत्रुओं से आपकी रक्षा करेगा।’
मधु ने हर्यश्व को समुद्र के निकट स्थित एक विशाल और समृद्ध प्रदेश सौंपा, जहां गौ-धन की प्रचुरता थी। उसने बताया कि गिरिपुर नामक दुर्गम नगर उनकी राजधानी बनेगा। यह प्रदेश आगे चलकर आनर्त और सुराष्ट्र के नाम से प्रसिद्ध हुआ। हर्यश्व ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और रैवतक पर्वत के निकट एक सुंदर नगर बसाया। कुछ समय बाद दैत्यराज मधु तपस्या करने के लिए समुद्र की ओर चला गया।
हर्यश्व ने सदाचार और कुशल नीति से अपने राज्य को समृद्ध बनाया। कुछ समय बाद उन्हें एक तेजस्वी पुत्र हुआ, जिसका नाम यदु रखा गया। यदु का स्वर गंभीर था। वे अत्यंत सुंदर, बलवान और राजोचित गुणों से संपन्न थे।
धीरे-धीरे वह पराक्रमी राजकुमार बन गए। हर्यश्व ने लंबे समय तक राज्य का सुख भोगने के बाद स्वर्गलोक को प्रस्थान किया। उनके निधन के बाद प्रजा ने यदु को राजसिंहासन पर अभिषिक्त कर दिया। एक दिन राजा यदु अपनी पत्नियों के साथ समुद्र में जलक्रीड़ा कर रहे थे कि अचानक नागराज धूम्रवर्ण उन्हें खींचकर गहरे जल में ले गया। यदु ने स्वयं को समुद्र के भीतर एक अद्भुत नगर में पाया। वहां के भवन, द्वार और स्तंभ बहुमूल्य मणियों से बने थे। श्वेत आभा से प्रकाशित उस नगर में सुंदर नागकन्याएं निवास करती थीं। नागराज धूम्रवर्ण ने यदु का आदरपूर्वक स्वागत किया। फिर उसने कहा, ‘राजन! तुम्हारे पिता ने एक महान वंश की स्थापना की और तुम जैसे तेजस्वी उत्तराधिकारी को जन्म देकर स्वर्गलोक चले गए। तुम्हारे नाम से ही यह वंश यादव वंश कहलाएगा। तुम्हारे कुल में देवताओं, ऋषियों और नागों के वंशज भी मनुष्य रूप में जन्म लेंगे।’
इसके बाद धूम्रवर्ण ने अपनी पांच कन्याओं का परिचय देते हुए कहा, ‘ये मेरी पांच पुत्रियां हैं। तुम इन्हें अपनी पत्नियों के रूप में स्वीकार करो। इन कन्याओं से उत्पन्न तुम्हारे पुत्रों के वंश आगे चलकर भैम, कुक्कुर, भोज, अंधक, यादव, दाशार्ह और वृष्णि नामों से प्रसिद्ध होंगे।’ यदु ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। धूम्रवर्ण ने पांचों कन्याओं का विवाह यदु के साथ कर दिया। साथ ही वरदान दिया कि इन कन्याओं से उत्पन्न होने वाले उनके वंशज जल के भीतर विचरण कर सकेंगे और इच्छानुसार अपना रूप धारण करने में समर्थ होंगे। विवाह के बाद यदु अपनी पांचों पत्नियों के साथ समुद्र से बाहर चले गए। कुछ समय बाद पांचों नाग कन्याओं से उनके पांच पराक्रमी पुत्र उत्पन्न हुए। उनके नाम थे मुचुकुन्द, पद्मवर्ण, माधव, सारस और हरित। पांचों वयस्क होकर विशाल और बलशाली हो गए।