फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BLW Railway: यूपी में निकली 374 पदों पर नौकरियां, 10वीं पास और ITI वाले करें आवेदन; जानें पंजीकरण शुल्क

Sat, 12 Jul 2025 11:40 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Jul 2025 11:40 AM IST
सार

BLW Railway Apprentice Vacancy 2025: भारतीय रेलवे के बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। कुल 374 पदों के लिए 10वीं पास और आईटीआई धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
BLW Varanasi Recruitment 2025: Apply for 374 Posts, 10th Pass and ITI Holders Eligible
रेलवे में अपरेंटिसशिप का मौका - फोटो : Amar Ujala Graphics

BLW Railway Apprentice 2025: भारतीय रेलवे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में अप्रेंटिसशिप के तहत 374 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार apprenticeblw.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती आईटीआई और नॉन-आईटीआई दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए है। 

BLW Varanasi Recruitment 2025: Apply for 374 Posts, 10th Pass and ITI Holders Eligible
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
इस भर्ती के माध्यम से कुल 374 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 300 पद आईटीआई (ITI) धारकों के लिए और 74 पद नॉन-आईटीआई (Non-ITI) उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। ये सभी पद अप्रेंटिसशिप श्रेणी के अंतर्गत भरे जाएंगे।
BLW Varanasi Recruitment 2025: Apply for 374 Posts, 10th Pass and ITI Holders Eligible
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स भर्ती में आवेदन करने वाले आईटीआई उम्मीदवारों के पास 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो, नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष तय की गई है, जबकि आईटीआई धारकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BLW Varanasi Recruitment 2025: Apply for 374 Posts, 10th Pass and ITI Holders Eligible
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन
BLW Varanasi Recruitment 2025: Apply for 374 Posts, 10th Pass and ITI Holders Eligible
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

चयन प्रक्रिया और वजीफा

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। चयनित प्रशिक्षुओं को रेलवे बोर्ड या श्रम मंत्रालय द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed