देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमा रही हैं। विभिन्न राज्यों में चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों की कमी सामने आ रही है। ऐसी ही स्थिति से बचने के लिए बिहार में बडे़ स्तर पर चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के तहत राज्य में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने का फैसला किया गया है। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने मेडिकल ऑफिसर यानी चिकित्सा अधिकारियों के 1000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी दे रहा है। आगे पढ़ें
2 of 4
डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिहार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट- statehealthsocietybihar.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। यह साक्षात्कार 17 और 21 मई, 2021 को आयोजित किए जा रहे हैं। इस भर्ती के संबंध में बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी अधिसूचना पढ़ने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें।
3 of 4
सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
आवेदन पात्रता
मेडिकल ऑफिसर यानी चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पदों पर अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 55 साल की होनी तय चाहिए। अधिसूचना के तहत इन पदों के लिए आबके आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष तथा अनुसूचित जाति व जनजाति (SC & ST) के आवेदकों को पांच वर्ष की छूट दी गई है.
4 of 4
सरकारी नौकरियां : सीधी भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इंटरव्यू से होगा चयन, यहां मिलेंगी नियुक्तियां
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया के राउंड से गुजरना होगा. उन्हें अपने शैक्षणिक कागजात के साथ निर्धारित तिथि को समय पर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू के लिए 14, 17 और 21 मई 2021 की तारीख निधारित की गई है।
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, चुने गए अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों में नियुक्त किया जाएगा। इसके तहत नियुक्तियां मुजफ्फरपुर, मुंगेर, मधुबनी, पटना, कैमूर, मधेपुरा, नालंदा, लखीसराय, पूर्णिया, रोहतास, खगड़िया, शेखपुरा, नवादा और किशनगंज सहित राज्य के अन्य जिलों व शहरों में दी जाएंगी।