AIIMS Patna Recruitment 2019: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना ने कैशियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, AIIMS पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय के अंदर पूरा करें। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
AIIMS में कैशियर के कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
पदों का विवरण :
पद का नाम : पद संख्या
- कैशियर 13
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई हैं।
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से कॉमर्स डिग्री या इसके समकक्ष होनी आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दिया गया नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
महत्वपू्र्ण तिथि :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथिः 29 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 12 अगस्त, 2019
आवेदन शुल्क :
- सामान्य / ओबीसी वर्ग के लिए- 1000 रुपये
- एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूडी / महिलाओं के लिए- 200 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे।
चयन प्रक्रिया :
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर नीचे दिये गये जॉब सेक्शन पर क्लिक करें। उसके बाद Recruitment ऑप्शन पर जाएं।
- अब Advertisements लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के बीच 17667-Cashier/ 2019 डाउनलोड ऑप्शन ढूंढ कर इस पर क्लिक करें।
- आपके सामने ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ प्रारूप में खुलेगी। इसे डाउनलोड कर पढ़ें और आवेदन करने के लिए APPLY लिंक पर क्लिक करें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।