Job: नई नौकरी शुरू करना कई बार डराने वाला और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नए लोग अक्सर सोचते हैं कि उन्हें कार्यस्थल पर कैसे व्यवहार करना चाहिए और कंपनी की नीतियों, प्रक्रियाओं तथा अनकहे नियमों को कैसे समझना चाहिए। शुरुआत में वे अपने बॉस या साथियों से सवाल पूछने में झिझकते हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि लोग उन्हें नासमझ या अक्षम मानेंगे।
ये सारी बातें नए पेशेवरों को कार्यस्थल पर अकेला और भ्रमित महसूस करा सकती हैं, जिससे वे यह नहीं समझ पाते कि आगे कैसे बढ़ा जाए। इस वजह से उन्हें नए माहौल में सफल होने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है। हालांकि, कुछ उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर इस डर और परेशानी को कम किया जा सकता है।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
पहले छह महीने हैं सबसे अहम
नई नौकरी के शुरुआती छह महीने किसी भी कर्मचारी के लिए सबसे अहम होते हैं। इसे 'समाजीकरण चरण कहा जाता है, क्योंकि इसी समय यह तय होता है कि आप अपने काम को कितनी तेजी से सीखते हैं और कैसा प्रदर्शन करते हैं। यह भी पता चलता है कि आप कंपनी में कितने लंबे समय तक टिक पाएंगे।
हालांकि, अक्सर देखा जाता है कि प्रबंधक या सीनियर की मौजूदगी के बावजूद नए पेशेवरों को खुद ही यह समझना पड़ता है कि उन्हें कैसे सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद आगे बढ़कर संवाद करें और अपनी जरूरतें तथा विचार सामने रखें।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
भीड़ से अलग दिखें
अक्सर प्रबंधक उम्मीद करते हैं कि आप दो बातों पर खास ध्यान दें। पहला, ऐसे सुझाव दें, जो वाकई काम के हों और दूसरा, अपने काम के परिणामों को सामने लाएं। अपनी खूबियों को छिपाकर न रखें। वे चाहते हैं कि आप मौजूदा दरें में ढलने की कोशिश न करें, बल्कि नए विचारों के जरिये काम को बेहतर बनाने में सहयोग करें। हालांकि, नए विचार तभी मायने रखते हैं, जब वे व्यावहारिक हो। आपका कोई भी नजरिया कंपनी के लिए मायने रखता है।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
अपने काम की पहचान खुद बनाएं चूंकि प्रबंधक या पर्यवेक्षक के पास समय सीमित होता है, इसलिए उन्हें यह बताना जरूरी है कि आपने क्या काम किया है और उसमें आपकी क्या उपलब्धि रही। इसके लिए आप ई-मेल या आमने-सामने बातचीत का तरीका अपनाकर उन्हें अपडेट दे सकते हैं।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
बोलने से न डरे
ऐसे नए लोग जो खुलकर बात करने में हिचकिचाते हैं, उन्हें आम तौर पर बहुत निर्देशात्मक और सीमित मार्गदर्शन मिलता है। वहीं अगर आप खुद को बेहतर ढंग से पेश करते हैं, व्यावहारिक सुझाव देते हैं और अपने योगदान तथा कामों के बारे में आत्मविश्वास से बात करते हैं, तो आप प्रबंधन का विश्वास तथा समर्थन जीत सकते हैं।
-द कन्वर्सेशन