छात्रों का करियर बारहवीं के अंक पर निर्भर करता है। कॉलेज में दाखिला भी बारहवीं के अंक के आधार पर ही होता है। हालांकि, कई बच्चे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बारहवीं में 50 फीसदी से भी कम अंक मिलते हैं, ऐसे में वे अपने करियर को लेकर काफी चिंतित हो जाते हैं। उन्हें इस पर अब चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि कई ऐसे भी करियर ऑप्शन है, जिसमें 50 फीसदी अंक लाने वाले छात्र भी अपना करियर बनाने के साथ अच्छी कमाई कर सकते हैं।
एयर होस्टेस/केबिन क्रू
2 of 8
Career after twelve
- फोटो : Social Media
अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी है तो आप एयर होस्टेस या केबिन क्रू में अपना करियर बना सकते हैं। कई संस्थान इस कोर्स को कराते हैं। यहां सैलरी भी काफी अच्छी मिलती है।
फोटोग्राफी
3 of 8
Career after twelve
- फोटो : Social Media
फोटोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी साइंस और फाइन आर्ट्स के छात्रों के लिए यह एक बेहतर करियर विकल्प है। आपको इसमें फोटोग्राफी की थोड़ी जानकारी होनी चाहिए। इस कोर्स को करने के बाद फ्रीलांस भी कमाई करने के कई विकल्प खुल जाते हैं, इसके लिए आपके पास एक अच्छा कैमरा होना चाहिए।
फैशन डिजाइनिंग
4 of 8
Career after twelve
- फोटो : Social Media
फैशन डिजाइनिंग इन दिनों युवाओं में करियर विकल्प के तौर पर काफी प्रचलित है। इस क्षेत्र में डिग्री ही नहीं डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाते हैं। फैशन में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा कमाई का जरिया है।
मीडिया
5 of 8
Career after twelve
- फोटो : Social Media
बारहवीं के बाद मीडिया में करियर बनाना भी छात्रों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। प्रिंट से लेकर डिजिटल और वेब मीडिया में भी बेहतर करियर बना सकते हैं। इसके लिए आपकी कम्युनिकेशन स्किल काफी अच्छी होनी चाहिए।