झारखंड विधानसभा में बजट सत्र जारी है। इस दौरान मंगलवार को विधानसभा परिसर फगुआ गीत से गूंज उठा। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभा के अन्य सदस्य होली को लेकर उत्साहित नजर आए। होली मिलन पर मुख्यमंत्री ने तमाम विधानसभा के सदस्यों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पार्टी लाइन से उठकर तमाम राजनीतिक दलों के नेता होली मिलन में एकत्रित हुए।
Jharkhand news: रंगों के रंग में रंग गए सीएम हेमंत सोरेन, आम से लेकर खास सभी उत्साहित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Mar 2025 08:51 PM IST
सार
Holi 2025: खुशियों की सौगात लाने वाला त्योहार होली नजदीक है। होली को लेकर आम हो या खास सभी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होली के रंग में रंग गए। उन्होंने सभी विधायकों के साथ होली खेली और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन