फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Crime Gangster Aman Sahu Encounter Full Case Explained News in Hindi

Jharkhand News: 12 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा, रंगदारी और मर्डर जैसे 100 केस, कौन था बदमाश अमन साहू?

Tue, 11 Mar 2025 02:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Mar 2025 02:17 PM IST
सार

Jharkhand News: 12 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला कुख्यात बदमाश अमर साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। रांची पुलिस उसे रायपुर से रांची लेकर आ रही थी। इस दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
Jharkhand Crime Gangster Aman Sahu Encounter Full Case Explained News in Hindi
झारखंड के कुख्यात अपराधी अमन साहू की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के कुख्यात अपराधी अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रिमांड पर लेकर रायपुर से राजधानी रांची ला रही थी। इस दौरान पलामू में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बदमाश अमन साहू की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। ऐसे में कहा जा रहा है कि रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की तरह ही इस घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जेलों में रची जा रहीं साजिशें, तीन गिरोह कर रहे काम', झारखंड में बढ़ते अपराध पर डीजीपी का दावा
विज्ञापन


दरअसल, झारखंड के कुख्यात अपराधियों में शामिल अमन साहू को हजारीबाग एनटीपीसी में कार्यरत कुमार गौरव की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए रायपुर से रांची लाया जा रहा था। लेकिन, पलामू में पुलिस की गाड़ी पलट गई। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद अमन साहू ने पुलिस की बंदूक छीनकर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें अमन साहू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर ठीक उसी तरह हुआ, जैसे उत्तर प्रदेश में अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने मार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: CM सोरेन की एयर एंबुलेंस सेवा बनी मरीजों के लिए जीवनदायिनी, अब तक 94 गंभीर मरीजों को मिल चुकी राहत

कौन था अमन साहू, जिसका पूरे राज्य में था आतंक?
झारखंड का कुख्यात अपराधी अमन साहू पर रंगदारी, हत्या जैसे कई संगीन अपराध करने का केस दर्ज है। अमन मूल रूप से ठाकुरगांव का रहने वाला था। करीब 12 साल पहले उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। 2013 में वह सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट करने के बाद चर्चा में आया। बदमाश अमन साहू के निशाने पर राज्य के बड़े व्यापारी, बिल्डर और अधिकारी होते थे। रंगदारी न देने पर वह उनकी हत्या करवा देता था। अमन साहू पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह बड़कागांव विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था और विधायक बनने की ख्वाहिश रखता था। लेकिन, इससे पहले उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed