{"_id":"5df67f0d8ebc3e879f4a87b1","slug":"three-players-of-jammu-kashmir-will-be-kept-watch-in-ipl-auction-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपीएल नीलामी में जम्मू-कश्मीर के इन तीन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, इन टीमों में हो सकता है चयन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
आईपीएल नीलामी में जम्मू-कश्मीर के इन तीन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, इन टीमों में हो सकता है चयन
Mon, 16 Dec 2019 12:14 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
शुभम पुंडीर, अब्दुल समद, शुभम खजूरिया
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
आईपीएल नीलामी में जम्मू के तीन खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी। 19 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रही आईपीएल नीलामी में शुभम खजूरिया, अब्दुल समद और शुभम पुंडीर का नाम शामिल है।
शुभम पुंडीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
तीनों खिलाड़ी जम्मू संभाग के रहने वाले हैं और वर्तमान में जेएंडके रणजी टीम का हिस्सा हैं। शुभम खजूरिया और अब्दुल समद रविवार को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कैंप में ट्रायल देंगे। तीनों खिलाड़ियों की बेस प्राइज 20 लाख रुपये है।
अब्दुल समद
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों से लगातार खिलाड़ियों का आईपीएल में चयन हो रहा हैं। इसमें मिथुन मन्हास, परवेज रसूल, मंजूर पाडर और रासिक सलाम हैं। 2020 आईपीएल नीलामी में शामिल सभी खिलाड़ी जम्मू संभाग के है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम खजूरिया
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
वर्तमान में तीनों बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने कहा कि रविवार को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप में ट्रायल होना है। उन्होंने कहा कि उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपये है। 19 दिसंबर को ऑक्शन होना है।
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभम खजूरिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। वहीं अब्दुल समदन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मुकाबले में 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल और मुंबई इंडिया के लिए भी ट्रायल दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के सेलेक्शन ट्रायल में शुभम पुंडीर शामिल नही होंगे।