जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सोमवार सुबह श्रीनगर स्थित 15 कोर के मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, जीओसी 15 कोर सतीश दुआ, डीजीपी के. राजेंद्रा समेत सेना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी जवानों ने अपने साथियों को नम आंखों से विदाई दी।
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान जवानों के अंदर पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ गुस्सा और साथियों के लिए आंखों में आंसू देखने को मिले।
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी में सेना के 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में कल 17 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में 20 जवान गंभीर रूप से जख्मी है जिनका 90 बेस कैंप अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
इन जवानों ने दी शहादत
1- सुखबीर करनैल सिंह निवासी बिश्नाह, जम्मू
2- हवलदार रवि पॉल निवासी सांबा- जम्मू
3- सिपाही राकेश सिंह निवासी बड़जा, कैमूर-बिहार