{"_id":"5d28313f8ebc3e6c990bbab5","slug":"kashmir-sopore-youth-getting-training-from-indian-army-for-new-recruitment-in-army","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंक का गढ़ माना जाने वाला सोपोर गया बदल, युवाओं को सेना दे रही प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
कश्मीर में आतंक का गढ़ माना जाने वाला सोपोर गया बदल, युवाओं को सेना दे रही प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग
Fri, 12 Jul 2019 12:35 PM IST
Pranjal Dixit
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सेना में भर्ती होने के लिए इच्छुक युवाओं के लिए सेना ने प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग का आयोजन किया है। उत्तरी कश्मीर के आतंकग्रस्त और अलगाववादियों का गढ़ माने जाने वाले सोपोर इलाके के करीब 21 युवाओं ने इस ट्रेनिंग में भाग लिया। सेना के अनुसार, ऐसी ट्रेनिंग से इन युवाओं को भर्ती के दौरान चयनित होने मदद मिलेगी।
सेना के जवान जहां एक तरफ घाटी में आतंकवाद से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं वह घाटी के युवाओं का मार्गदर्शन करने में भी पीछे नहीं रहते। समय-समय पर सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए न सिर्फ भर्ती रेलियां आयोजित की जाती हैं बल्कि उन्हें इन रैलियों में मदद मिल सके। इसके लिए प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग का भी आयोजन कराया जा रहा है।
ऐसा ही एक प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेशन उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में वट्लब सेक्टर की परिबल टेकरी मिलिटरी गैरीसन द्वारा आयोजित किया गया था। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह सेशन तीन से 10 जुलाई तक चलाया गया और इसके शुरू होने से पहले प्रचार किया गया था ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग में सोपोर के परिबल टेकरी से 19 जबकि बोटिंगू से 2 युवाओं ने भाग लिया। अधिकारी के अनुसार, ट्रेनिंग में उनकी कमजोरियों को दूर करने के लिए शारीरिक प्रशिक्षण शामिल था। उन्हें भर्ती रैली के दौरान आवश्यक दस्तावेज के बारे में भी सूचित किया गया। चिकित्सा अधिकारी ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें सलाह देने के उद्देश्य से सभी उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा परीक्षा भी आयोजित की।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तरी कश्मीर के पट्टन के हैदरबेग में दूसरे दिन भी सेना द्वारा आयोजित भर्ती रैली जारी रही। इसमें दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले से 895 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इस दौरान उनका स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ और पहले दिन टेस्ट में क्लीयर हुए उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठने से पूर्व होने वाले मेडिकल टेस्ट के लिए पहुंचे थे।