केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटे (12-13 दिसंबर) के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तीनों संभागों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। बर्फबारी वाले संभावित क्षेत्रों में प्रशासन को सभी जरूरी इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
श्रीनगरः भारी बर्फबारी से लोग बेहाल, पांच दिन में एयरलाइंस को 50 करोड़ का नुकसान, ऑरेंज अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच बुधवार को पर्वतीय इलाकों मेें बर्फबारी शुरू हो गई। इस कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और पुंछ-राजोरी को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुबह कश्मीर की ओर से आने वाले वाहनों को ही गुजारा गया।
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियंत्रित होने वाली सभी एयरलाइन कंपनियों को घने कोहरे के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों में करीब 50 करोड़ का नुकसान हुआ है। बता दें कि 6 दिसंबर के बाद से श्रीनगर समेत घाटी में घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित है। इसके कारण सभी उड़ानें भी रद्द हो रही हैं।
सूत्रों के अनुसार श्रीनगर से रोजाना विस्तारा की दो उड़ानें 180 यात्रियों के साथ नियंत्रित होती है। इसका श्रीनगर से दिल्ली का एक यात्री का किराया 8000 है। विस्तारा को पिछले 5 दिनों में करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है। विस्तारा के एक अधिकारी ने बताया कि भले ही हमें 1500 रुपए प्रति यात्री तेल का खर्च बचा है लेकिन हमें बुकिंग में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों की लगभग सभी बुकिंग रद्द हैं क्योंकि उड़ानों को रिशेड्यूल किया जा रहा है।
वहीं एयर एशिया जिसकी श्रीनगर एयरपोर्ट से पांच उड़ानें हैं को करीब 6 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं इंडिगो को 9 करोड़ जबकि गो एयर और स्पाइसजेट को 5.5 करोड़ का नुकसान हुआ है। एयरपोर्ट प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि इसका कारण लो विजिबिलिटी है। विजिबिलिटी 100 मीटर है जबकि लैंडिंग के लिए 1200 मीटर चाहिए। इसलिए अब हम दुआ करते हैं कि बारिश या बर्फबारी हो जिससे घना कोहरा छंट जाए और उड़ानें एक बार फिर से सामान्य हों।