Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates FSSAI adulteration SBI Texas Gold Silver SEBI RBI Forex global Stocks Crude oil price news

बिजनेस अपडेट्स: मिलावट पर शिकंजा, FSSAI ने 81.80 करोड़ के उत्पाद जब्त किए; अब टेक्सास में भी एसबीआई की शाखा

Sun, 08 Nov 2026 04:48 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Nov 2026 04:48 AM IST
विज्ञापन
Business Updates FSSAI adulteration SBI Texas Gold Silver SEBI RBI Forex global Stocks Crude oil price news
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने त्योहारी मौसम में मिलावट रोकने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया। इस दौरान 81.80 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित और गैर-अनुरूप खाद्य उत्पाद जब्त किए गए। यह निरीक्षण अभियान 1 सितंबर को शुरू हुआ था। FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जब्त किए गए उत्पादों में पनीर, घी, दूध और मिठाइयां शामिल हैं। कुल 3,279.57 टन खाद्य उत्पाद जब्त हुए। खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए नियामक ने 52 लाइसेंस रद किए। साथ ही, 1,133 लाइसेंस निलंबित किए और 314 प्रतिष्ठानों को सील किया। FSSAI ने 10,047 खाद्य कारोबार संचालकों को सुधार नोटिस भी जारी किए। नियामक ने शनिवार को बताया कि त्योहारों के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

अब अमेरिका के टेक्सास में भी एसबीआई की सेवाएं, देश में 8वीं शाखा खुली

भारतीय स्टेट बैंक, कैलिफोर्निया (एसबीआई, कैलिफोर्निया) ने अमेरिका के टेक्सास के फ्रिस्को (Frisco) में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया है। एसबीआई की सहायक कंपनी- एसबीआई कैलिफोर्निया ने पहली बार टेक्सास में विस्तार किया है। अब अमेरिका में उसकी कुल आठ शाखाएं हो गई हैं। इसका उद्घाटन एसबीआई के ग्रुप चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी, ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ और फ्रिस्को के मेयर मार्क हिल ने किया। नई शाखा उत्तरी डलास (North Dallas) क्षेत्र में है। यहां पर ग्राहकों को खुदरा और व्यावसायिक बैंकिंग सेवाएं जैसे जमा, वाणिज्यिक ऋण और अंतरराष्ट्रीय प्रेषण प्रदान करेगी। महावाणिज्य दूत मंजूनाथ ने कहा कि यह विस्तार भारत-अमेरिका के आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा। साथ ही, इससे उत्तरी टेक्सास में तेजी से बढ़ रहे भारतीय समुदाय को वित्तीय सेवाएं आसानी से मिलेंगी। गौरतलब है कि टेक्सास से पहले एसबीआई न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिलिस में शाखाएं खोल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed