फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो हो जाएं सावधान, इस तरह लोगों को लगाया जा रहा चूना

Wed, 11 Dec 2019 11:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डिस्क, अमर उजाला
बिजनेस डिस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Dec 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
be cautious if you do online shopping and save yourself from frauds
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां ग्राहकों को डिस्काउंट देती हैं। जब हम किसी दुकान में 40 फीसदी छूट देखते हैं, तो फट से खरीदारी कर लेते हैं। उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए और बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां डिस्काउंट तो देती हैं, लेकिन यही डिस्काउंट ग्रहकों की कमजोरी बन जाता है और बहुत बार हमें जिन चीजों की जरूरत नहीं भी होती, वो भी खरीद लेते हैं। इस बीच हम धोखाधड़ी के शिकार भी बन जाते हैं। आइए जानते हैं किन तरीकों से धोखाधड़ी हो रही है और आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। 

be cautious if you do online shopping and save yourself from frauds
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय डिस्काउंट के चक्कर में खाते हैं धोखा

जब बात ऑनलाइन सामान खरीदने की होती है, तो धोखाधड़ी की संभावना और भी अधिक हो जाती है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी मैकएफी की रिपोर्ट के अनुसार, 56.1 फीसदी भारतीय ऑनलाइन खरीदारी के समय में डिसकाउंट से जुड़ी धोखाधड़ी का शिकार बन जाते हैं। बता दें कि 35.4 फीसदी भारतीयों ने ये माना कि वे डिसकाउंट स्कैम के झांसे में आए। 
 

यह भी पढ़ें: इस सरकारी योजना से आपको होगा मुनाफा, हर माह मिलेगी 10,000 रुपये तक की पेंशन

be cautious if you do online shopping and save yourself from frauds
प्रतीकात्मक तस्वीर

फर्जी चैरिटी के जरिए होती है धोखाधड़ी 

मैकएफी के मुताबिक, ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने वालों में 60.7 फीसदी लोग फर्जी चैरिटी का शिकार बनते हैं। दरअसल ऑनलाइन कई ऐसे स्कैमर मौजूद हैं, जो खुद को किसी ट्रस्ट से जुड़ा बताते हैं और उपभोक्ताओं को लोगों की भलाई के लिए काम करने का दावा करते हुए उन्हें चूना लगाते हैं। मैकएफी ने इस तरह की धोखाधड़ी के लिए 'अ क्रिसमस कैरोलः स्कैम एडीशन' नाम से एक रिपोर्ट जारी की है। 
 

यह भी पढ़ें: इन जगह पर चार्ज किया मोबाइल, तो खाली हो सकता है आपका खाता, SBI ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
be cautious if you do online shopping and save yourself from frauds
प्रतीकात्मक तस्वीर

इस तरह भी हो रही है धोखाधड़ी

बता दें कि इस रिपोर्ट के मुताबिक, ईमेल फिशिंग और टेक्स्ट फिशिंग जैसे पुराने तरीकों के माध्यम से 25 फीसदी भारतीयों को चूना लगाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: रोजाना 18 रुपये जमा कर पाएं 77 लाख रुपये, बेहद लाभदायक है ये प्लान
 

फिशिंग ईमेल पर न करें क्लिक

साइबर अटैक के लिए फिशिंग अटैक सबसे पुराना और आसान तरीका है। फिशिंग अटैक में ई-मेल आईडी को भी हैक किया जाता है। इसके लिए हैकर्स फर्जी और आपके दोस्तों के नाम से मिलते-जुलते ई-मेल भेजते हैं जिसमें वायरस वाले लिंक होते हैं। धोखाधड़ी से बचने के लिए आप किसी फिशिंग ईमेल पर कभी क्लिक न करें और ऑनलाइन भुगतान में हमेशा वन टाइम पासवर्ड (OTP) का विकल्प ही चुनें। इससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो सकती है। 

विज्ञापन
be cautious if you do online shopping and save yourself from frauds
प्रतीकात्मक तस्वीर

गिफ्ट कार्ड के जरिए भी हो रही धोखाधड़ी 

इतना ही नहीं, गिफ्ट कार्ड के जरिए भी लोग धोखाधड़ी का शिकार बन रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 39.3 फीसदी उपभोक्ता को गिफ्ट कार्ड के जरिए फर्जी वेबसाइट तक ले जाया जाता है। इन वेबसाइट पर उपभोक्ताओं से को उनकी जानकारी डालने के लिए कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक धोखाधड़ी का शिकार हुए 40 फीसदी लोगों ने 10 हजार से 15 हजार रुपये तक गंवाए हैं।
 

यह भी पढ़ें: आठवीं पास भी घर पर खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस, होगा मोटा मुनाफा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed