{"_id":"5caccfaabdec2213f10ded02","slug":"rahul-dravid-will-train-selected-four-cricketers-of-jammu-kashmir-in-nation-cricket-academy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेशनल क्रिकेट अकादमी कैंप के लिए चुने गए जम्मू-कश्मीर के चार क्रिकेटरों को तराशेंगे राहुल द्रविड़","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
नेशनल क्रिकेट अकादमी कैंप के लिए चुने गए जम्मू-कश्मीर के चार क्रिकेटरों को तराशेंगे राहुल द्रविड़
Wed, 10 Apr 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit
अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। इस बार राज्य की अंडर-19 टीम के हिस्सा रहे चार खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी बैंगलोर (एनसीए) कैंप के लिए चुना गया है। इन खिलाड़ी की प्रतिभा को अंडर-19 के कोच और एनसीए निदेशक राहुल द्रविड़ तराशेंगे।
Trending Videos
रसिक सलाम
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
राज्य की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम, मुजतुबा यूसुफ, बल्लेबाज कामरान इकबाल और कन्हैया वाधवान का चयन कैंप के लिए हुआ है। ये सभी खिलाड़ी 15 अप्रैल से कैंप में परीक्षण शुरू करेंगे।
मुजतुबा यूसुफ
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
इन खिलाड़ियों ने कूच बिहार और विनू मंकढ़ ट्राफी में शानदार प्रदर्शन किया था। एनसीए के निदेशक राहुल द्रविड़ इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारेंगे, ताकि ये भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लेबाज कामरान इकबाल
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
एनसीए कैंप में युवा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाता है। क्रिकेट विशेषज्ञ की टीम इन खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय स्तर का परीक्षण देते है।
विज्ञापन
कन्हैया वाधवान
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
इसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फिल्डिंग और फिटनेस पर ध्यान दिया जाता है। कैंप में युवा गेंदबाज रासिक सलाम भाग नहीं ले पाएंगे। वर्तमान में वह मुंबई इंडियन की ओर से आईपीएल खेल रहा है।