फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम में बदलाव: कश्मीर में आंधी से कई मकान क्षतिग्रस्त, राजोरी-पुंछ में ओलावृष्टि से नुकसान

Sat, 12 Jun 2021 12:10 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 12 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Change in weather: Many houses damaged due to storm in Kashmir, damage due to hailstorm in Rajori-Poonch
ओलावृष्टि - फोटो : सोशल मीडिया
दिनभर की तपिश झेलने के बाद कश्मीर में शुक्रवार शाम को अचानक आई तेज आंधी ने कई मकानाें की छतें उड़ा दीं। वहीं पीर पंजाल रेंज के राजोरी और पुंछ जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। खराब मौसम में बिजली गुल हो गई। ओले गिरने से बागवानी फसलों को नुकसान हो गया। उधमपुर में बूंदाबांदी और जम्मू जिले समेत पूरे संभाग में गरमी से कुछ राहत रही।

शुक्रवार की शाम उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के कई हिस्सों में मकान की छतें उड़ गईं। कई जगह पेड़ गिर जाने से आवाजाही प्रभावित रही। दिन में कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री ऊपर रहा। बीती रात हुई बारिश से जम्मू संभाग में भी शुक्रवार को थोड़ी राहत के साथ तपिश कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 से 15 जून तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
Change in weather: Many houses damaged due to storm in Kashmir, damage due to hailstorm in Rajori-Poonch
तूफान आने से उड़ा कालेज का छत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीती रात के न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 5.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन शाम को अचानक मौसम के बदलने से गर्मी से राहत मिली। कई जगह लोगों ने खुले में आकर बारिश का मजा लिया।
Change in weather: Many houses damaged due to storm in Kashmir, damage due to hailstorm in Rajori-Poonch
pahlgam - फोटो : pixabay
ठंडे रहने वाले पर्यटन स्थल पहलगाम में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन दिन में तपिश का अहसास बीते कल के मुकाबले कम हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Change in weather: Many houses damaged due to storm in Kashmir, damage due to hailstorm in Rajori-Poonch
jammu kashmir market view - फोटो : बासित जरगर
गर्मी से थोड़ी राहत से बाजारों में खरीदारों की भीड़ भी रही। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री गिरकर 37.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 32.8, बटोत में 28.7, कटड़ा में 34.7 और भद्रवाह में 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में 25.3 और कारगिल में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।  
 
विज्ञापन
Change in weather: Many houses damaged due to storm in Kashmir, damage due to hailstorm in Rajori-Poonch
ओलावृष्टि से सेब तबाह। - फोटो : अमर उजाला
सेब, नाशपाती, खुबानी, अखरोट को नुकसान
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे राजोरी और पुंछ के पहाड़ी इलाकों बुद्धल, कोटरंका, दरहाल, थन्नामंडी, मंजाकोट में अचानक मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में सेब, नाशपाती, खुबानी, अखरोट आदि फलों का बहुत नुकसान हुआ है। वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां में सेब की फसल को नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मजीन में तिरुपति बालाजी मंदिर से गांववासियों को मिलेगा रोजगार, जानिए कब है भूमि पूजन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed