{"_id":"5a3cdd7f4f1c1b9f678c2e56","slug":"salman-khan-s-movie-tiger-zinda-hai-know-about-old-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टाइगर' के साथ जिंदा रहे हैं विवाद, सालों पुराना है यहां से कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'टाइगर' के साथ जिंदा रहे हैं विवाद, सालों पुराना है यहां से कनेक्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 22 Dec 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
टाइगर जिंदा है.. फिल्म रिलीज होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया है। विवाद फिल्म के हीरो सलमान खान की एक टिप्पणी पर शुरू हुआ। इस टिप्प्णी पर वाल्मिकी समाज ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। वैसे भी सलमान खान, राजस्थान और विवादों को पुराना नाता है।
हम साथ-साथ हैं... के साथ शुरू हुआ था विवाद
salman khan
दरअसल, मामला साल 1998 का है। फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण शिकार करने के आरोप लगे। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई और उनके कमरे से पुलिस ने 22 सितम्बर 1998 को रिवाल्वर और राइफल बरामद की।
1998 में दर्ज हुआ था मुकदमा
salman khan
इस मामले की जांच में पाया गया कि इनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। वन अधिकारी ललित बोड़ा ने लूणी पुलिस थाने में 15 अक्टूबर 1998 को मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद सलमान की परेशानियां शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो काले हिरणों का था शिकार
salman
- फोटो : sabs
इसमें बताया गया कि सलमान खान ने 1-2 अक्टूबर 1998 की मध्यरात्रि में कांकाणी गांव की सरहद पर दो काले हिरणों का शिकार किया, जिसमें उसने रिवॉल्वर व राइफल का इस्तेमाल किया। दोनों हथियारों की लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी थी। अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते हुए उसने शिकार किया।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई जारी है
सलमान खान
- फोटो : getty
सलमान के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट की धारा 3/25 व 3/27 में मामला दर्ज किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संदेह का लाभ देते हुए सलमान खान को बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ राज्य सरकार ने अपील पेश की थी। मामले की सुनवाई जारी है। अंतिम बहस जारी है।