फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला सीएम फिर भी महिलाओं पर अत्याचार के मामले में प्रदेश चौथे नंबर पर...

Fri, 01 Dec 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 01 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
rajasthan vasundhara raje fail to stop the crime against woman in state
सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : amar ujala
नागरिक सुरक्षा के प्रति जवाबदेह सरकारें केवल राजनीति में ही उलझी रहती हैं। जिसका नतीजा है कि क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि क्राइम कंट्रोल को लेकर अपनी पीठ थपथपाने वाली सरकारों के राज्यों में स्थिति बहुत खराब है। इसका नमूना राजस्थान में देखने को मिला है।

शायद ये आंकड़े कर दें सजग

rajasthan vasundhara raje fail to stop the crime against woman in state
वसुंधरा राजे
राजस्थान में म​हिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एनसीआरबी के अनुसार देश में महिला अपराधों के मामलों में राजस्थान चौथे नंबर पर काबिज है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार को चार वर्ष पूर्ण होने के समय सामने आए ये आंकड़ें शायद सरकार को सजग कर सके। 

अपनी ही वाहवाही करने से क्या हुआ हासिल

rajasthan vasundhara raje fail to stop the crime against woman in state
गुलाबचंद कटारिया।
चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पूर्व ही राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया प्रदेश में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस मुख्यालय में अपनी कोरी उपलब्धि गिना चुके हैं। जबकि हकीकत यह है वर्ष 2015 के बाद वर्ष 2016 में भी महिला अपराध के मामले में राजस्थान ने देश में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाममात्र की कमी आई है सामने

rajasthan vasundhara raje fail to stop the crime against woman in state
rape
हालांकि आंकड़ों के लिहाज से अपराधों की संख्या में मामूली कमी जरूर आई है। जानकारी के अनुसार जहां वर्ष 2015 में महिला अपराध के केसों की संख्या 28224 थी वहीं वर्ष 2016 में यह संख्या 27422 रही है।
विज्ञापन

नए डीजीपी से उम्मीदें

rajasthan vasundhara raje fail to stop the crime against woman in state
ओपी गल्होत्रा
जहां बृहस्पतिवार को एक और एनसीआरबी का डेटा सामने आया वहीं इसी दिन राजस्थान को ओ पी गलहोत्रा के तौर पर नया डीजीपी भी मिला है। राजस्थान पुलिस के इस नए मुखिया को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पांच सीनियर अधिकारियों पर तरजीह दी है। डीजीपी गलहोत्रा को सीबीआई में लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव है। उम्मीद जताई जा रही है कि वे शायद राजस्थान में बढ़ते क्राइम को कंट्रोल कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed