फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं थम रहे भाजपा में बगावती सुर, एक और नेता ने दी इस्तीफे की धमकी

Thu, 15 Feb 2018 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur bjp state unit facing trouble
फाइल फोटो।
उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद भाजपा में अनुशासन तार-तार होता दिखाई दे रहा है। राजस्थान भाजपा में इन दिनों घमासान मचा हुआ। विधानसभा के अंदर और बाहर भाजपा विधायक और मंत्री एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। वायरल होते आॅडियो और वीडियो के साथ मंत्री-विधायक एक-दूसरे को मेंटल कहने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। अब नया मामला उदयपुरवाटी से भाजपा विधायक शुभकरण चौधरी का है। उन्होंने विधानसभा में अपनी ही सरकार के गृह मंत्री को घेरने का प्रयास किया और आरोप लगाए।

गृह मंत्री से भिड़े विधायक

rajasthan jaipur bjp state unit facing trouble
गुलाबचंद कटारिया।
दरअसल उदयपुरवाटी से भाजपा विधायक ने गबन से जुड़े मुकदमों कई मुकदमों में सही ढंग से अनुसंधान नहीं होने का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया से जमकर बहस हुई। इस दौरान गृहमंत्री ने विधायक से कहा कि आप भी कोई दूध के धुले नहीं हो और मैं किसी के गले में घंटी नहीं बांध सकता। कटारिया ने कहा कि किसी के दबाव के कारण किसी को मुलजिम नहीं बनाया जा सकता। 
 

विधायक ने कहा मैं चोर-उचक्का नहीं

rajasthan jaipur bjp state unit facing trouble
शुभकरण चौधरी
गृहमंत्री के बयान पर भड़के विधायक ने कहा कि आप अपनी जुबां ठीक करें। मैं कोई चोर-उचक्का नहीं हूं। उन्होंने गृहमंत्री से कहा कि जिन लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है वे अपराधी है। यदि वे अपराधी नहीं है तो मैं कल ही इस्तीफा देकर चला जाउंगा। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष ने विधायक से समझाइश का प्रयास कर उन्हें शांत किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी गृहमंत्री पर सवाल

rajasthan jaipur bjp state unit facing trouble
फाइल फोटो।
गौरतलब है राजस्थान विधानसभा में कुछ दिन पूर्व भाजपा के दो और विधायकों ने कानून-व्यवस्था  और पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार को लेकर गृहमंत्री को घेरा था। जिसमें भाजपा का राजपूत चेहरा माने जाने वाले विधायक बाबूसिंह राठौड़ भी सम्मलित थे। राठौड़ ने सामराउ में बीते दिनों हुई हिंसा में कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री से सवाल किए थे। जिसके बाद गृहमंत्री से उनकी बहस भी हुई थी। वहीं उनसे पूर्व रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अलवर एसपी की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए थे। 
विज्ञापन

प्रतिदिन सामने आ रही है रार

rajasthan jaipur bjp state unit facing trouble
ज्ञानदेव आहूजा
भाजपा के विधायकों और मंत्रियों की रार प्रतिदिन सामने आ रही है। वहीं दूसरी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ऐसे विधायकों के खिलाफ अनुशासत्मक कार्यवाही की बात कर रहें है। लेकिन उनकी इस बात का असर कम ही होता दिख रहा है। हालांकि रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा के वायरल आॅडियो ने राजस्थान भाजपा को खासा परेशानी में डाल दिया है। अब उनके खिलाफ पार्टी निलंबन की कार्रवाई पर विचार कर रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed