फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन ज्वैलरी ने दीपिका को बनाया परफेक्ट 'पद्मावती', आप भी कर सकती हैं ट्राय

Tue, 10 Oct 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
Padmavati is adorned with Rajasthani jewelery
पद्मावती में दीपिका - फोटो : अमर उजाला
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। ट्रेलर देखकर भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभा रहे हैं। खास तौर पर जिस तरह के दीपिका पादुकोण को रानी पद्मावती के रूप में प्रस्तुत किया गया है, उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। सिर से लेकर पांव तक दीपिका को राजस्थानी गहनों से सजाया गया है। हम आपको बताते हैं कि किस गहने की क्या खासियत हैं, जो दीपिका को सजाने में काम आए हैं।

रखड़ी ने बढ़ा दी सुंदरता

Padmavati is adorned with Rajasthani jewelery
पद्मावती - फोटो : अमर उजाला
दीपिका के जितने भी सीन्स ट्रेलर में दिखाए गए हैं उनमें उन्होंने एक खास अाभूषण पहन रखा है। सिर पर पहने जाने वाला ये गहना, जिसे बोड़ला या रखड़ी कहा जाता है इस फिल्म में प्रमुखता के साथ दिखाया गया है। इससे दीपिका की खूबसूरती निखरकर सामने आई है।

हथफूल पर टिकी सबकी नजर

Padmavati is adorned with Rajasthani jewelery
पद्मावती - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के कई दृश्यों में दीपिका ने हाथों में एक खास किस्म का आभूषण पहन रखा है। जो कलाई से लेकर अंगुलियों तक पहना जाता है। हर अंगुली में अगूंठी होती है, वह कलाई में बंधी चैन के साथ जुड़ी होती है, इस खास अाभूषण को हथफूल कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कणकती भी है बेहद खास

Padmavati is adorned with Rajasthani jewelery
पद्मावती - फोटो : अमर उजाला
पद्मावती बनी दीपिका ने कमर में भी एक गहना पहना है, जो राजपूती महिलाओं के लिए बेहद विशेष अाभूषण होता है। सोने व चांदी जैसी धातु से बनने वाले इस आभूषण को कमरबंद, सटका या कणकती कहा जाता है।
विज्ञापन

नाक की नथ भी लगी अनोखी

Padmavati is adorned with Rajasthani jewelery
पद्मावती - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण की खूबसूरती राजस्थानी संस्कृति और पहनावे से प्रेरित रही है। इसमें उन्होंने नाक में एक आभूषण पहना है, जो राजस्थान में ही खास तौर पर पहना जाता है। इसे नथ या लटकन भी कहा जाता है। दूसरे हिस्सों की तुलना में राजस्थान में नथ का आकार बड़ा होता है, जो फिल्म में भी नजर आया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed