फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावति' ट्रेलरः दीपिका और शाहिद को इनकी वजह से मिला ये रॉयल लुक, जानें...

Mon, 09 Oct 2017 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 09 Oct 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor looking in royal look in poster
फाइल फोटो।
पद्मावती का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। भव्य सेट और महंगे कॉस्ट्यूम के लिए संजय लीला भंसाली की फिल्में जानी जाती  हैं। ऐसा ही कुछ आपको भंसाली की नई फिल्म 'पद्मावती' में देखने को मिलेगा। राजस्थान के इतिहास के कुछ अंश समेटे इस फिल्म की कहानी से लेकर किरदारों तक को राजसी रंग में  रंगा गया है।

हर तरफ कॉस्ट्यूम की हो रही है चर्चा

shahid kapoor looking in royal look in poster
फाइल फोटो।
किरदारों को राजसी लुक देने में डिजाइनरों का अहम योगदान है। एक​ दिसम्बर को रिलीज हो रही 'पद्मावती' के पोस्टरों के बाद ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भव्य अंदाज में दिखाया गया है। गौरतलब है कि शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं।

इसलिए खास हैं सितारों के कॉस्ट्यूम

shahid kapoor looking in royal look in poster
फाइल फोटो।

राजसी लुक सहेजे इस शाहिद कपूर ने इस किरदार के लिए चार माह तक मेहनत की है। जबकि उनके किरदार को सही लुक में लाने के लिए गेटअप का अहम रोल है। जहां कॉस्ट्यूम दिल्ली के डिजाइनरों रिंपल और हरप्रीत नरुला ने किए है। वहीं राजस्थान के जैविक फैब्रिक पर राजस्थान के 22 स्थानीय कारीगरों ने काम किया है। कॉस्ट्यूम पर किया गया बूटे का कार्य स्थानीय कारीगरों द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रीम प्रोजेक्ट है भंसाली का

shahid kapoor looking in royal look in poster
फाइल फोटो।

हालांकि राजस्थान में फिल्म रिलीज होगी या नहीं यह भविष्य तय करेगा। लेकिन संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के किरदारों को राजसी लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गौरतलब है कि 'पद्मावती' फिल्म शूटिंग के प्रारंभ से ही विवादों में रही है। राजस्थान की राजपूत करणी सेना ने फिल्म निर्माताओं पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

करणी सेना कर रही है विरोध

shahid kapoor looking in royal look in poster
करणी सेना
इसी के चलते राजस्थान में फिल्म शूटिंग नहीं हो सकी थी। जबकि​ फिल्म के पोस्टर को भी जलाकर विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया गया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed