फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए इस अनूठे संत के बारे में, जिन्हें मिलेगा पद्मश्री

Fri, 26 Jan 2018 12:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 26 Jan 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
padma shri award- know about narayan das maharaj from rajasthan
नारायण दास महाराज - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने कल पद्म सम्मानों का ऐलान किया है। इन पुरस्कारों में 73 लोगों को पद्मश्री मिलेगा। इनमें आध्यात्म के लिए एक ऐसे संत को पद्मश्री के लिए चुना गया है, जिनके बारे में कई अद्भुत बातें प्रसिद्ध हैं। हम बात कर रहे हैं जयपुर के त्रिवेणी धाम के पीठीधीश्वर संत नारायण दास महाराज की।

छोटी उम्र से लगे सेवा में

padma shri award- know about narayan das maharaj from rajasthan
नारायण दास महाराज - फोटो : फाइल फोटो
ऐसा कहा जाता है कि नारायण दास महाराज को उनके माता पिता ने छह साल की उम्र में भगवान दास महाराज की शरण में दे दिया था। नारायणदास अपने गुरू की दिन रात सेवा करते थे। उन्होंने गुरू से दीक्षा ली और भगवान की सेवा में लग गए।

 

यूनिवर्सिटी बनाकर सौंप दी सरकार को

padma shri award- know about narayan das maharaj from rajasthan
नारायण दास महाराज - फोटो : फाइल फोटो
समूचे राजस्थान में संत नारायण दास जी महाराज का जन्म दिवस अश्विनी माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी यानी आज त्रिवेणी धाम में धूम-धाम से मनाया जाता है। नारायण दास महाराज ने संस्कृत के उत्थान के लिए संस्कृत यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाकर सरकार को सौंप दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अफवाह ने किया था भक्तों को मायूस

padma shri award- know about narayan das maharaj from rajasthan
नारायण दास महाराज - फोटो : फाइल फोटो
कुछ माह पहले ही एक अफवाह फैली, जिसने संत नारायणदास के भक्तों में मायूसी फैला दी। अफवाह नारायण दास महाराज के निधन की फैली। वायरल मैसेज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला  था। नारायण दास महाराज देखने में शतायु लगते हैं।

 
विज्ञापन

करवाए हैं जनहित के कई निर्माण

padma shri award- know about narayan das maharaj from rajasthan
नारायण दास महाराज - फोटो : फाइल फोटो
इन्होंने अनेक जगह विद्यालय, कॉलेज और अस्पतालों का निर्माण कराया। साथ ही कई पुराने मंदिरों का जीर्णोंद्धार भी करवाया। इसके अलावा इन्होनें कई जगह सामाजिक हित के कार्यों में अपना योगदान दिया।  महाराज के शिष्यों के अनेक सत्संग मण्डल सुचारु रूप से चल रहे है जहां हर सप्ताह राम नाम सत्संग होता है। इसके साथ ही भी उनके साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं जुड़ा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed