{"_id":"596ddbf24f1c1bca278b49a1","slug":"negligence-of-railway-officials-jaipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटरी संग झूल रही थीं हजारों यात्रियों की जान, देखिए लापरवाही की तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी संग झूल रही थीं हजारों यात्रियों की जान, देखिए लापरवाही की तस्वीरें...
Tue, 18 Jul 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिट्टी के कटाव से ट्रैक के ठीक नीचे बने गड्ढे के बावजूद दौड़ाई ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेलवे की ये अनदेखी हजारों यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती थी। सुस्ती का आलम यह था कि ट्रेनें जिस पटरी से होकर गुजरती रही, उसके नीचे की मिट्टी ही कटकर साफ हो गई, पर रेलवे का ध्यान ही नहीं गया। हजारों यात्रियों को लेकर ट्रेनें निकलती रहीं। मामला जयपुर के अर्जुन नगर फाटक का है। रविवार रात हुई बारिश ने फाटक को दोहरा नुकसान कर दिया। एक तरफ जहां अर्जुन नगर का आरयूबी पानी से लबालब हो गया, वहीं दूसरी तरफ रेलवे लाइन के नीचे की मिट्टी का कटाव होने लगा। धीरे धीरे कटाव काफी बढ़ गया, देखते ही देखते दो से ढाई फीट गहरा और कई फीट लम्बा गड्डा हो गया।
बड़ी चूक से हो सकता था बड़ा नुकसान
2 of 5
मालगाड़ी गुजरते हुए
- फोटो : अमर उजाला
अर्जुन नगर फाटक जयपुर शहर में है और पटरियों के दोनों ओर घर बने हुए हैं। घनी आबादी के बीच इस हुए इस कटाव से बड़ा नुकसान हो सकता था। इन सब से बेखबर रेलवे ने एक के बाद एक करीब पांच ट्रेनें उन्हीं पटरियों पर से गुजार गईं। तब तक किसी को अंदाज नहीं था कि यह लापरवाही किस तरह के अंजाम में बदल सकती है।
आनन-फानन में भेजे कर्मचारी, लेकिन कर दी ट्रेन भी रवाना
3 of 5
मिट्टी के कटाव से ट्रैक के ठीक नीचे बने गड्ढे को भरते हुए मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलवे लाइन पर यह कटाव हुआ। पहले तो रेलवे प्रशासन को इसकी खबर ही नहीं मिली और जब खबर मिली, तो आनन-फानन में लाइन सही करवाने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया। गंभीर बात यह रही कि रेलवे लाइन में सुधार का काम शुरू होता उससे पहले ही जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनजान यात्रियों को नहीं था अंदाज, जानकर भी रेलवे ने नहीं रोकी ट्रेनें
4 of 5
क्रेन की भी ली मदद
- फोटो : अमर उजाला
एक बारगी तो सब सकते में आ गए, लेकिन इस ट्रेन को क्षतिग्रस्त लाइन पर से गुजार दिया गया। लापरवाही की हद यह थी कि उस समय ट्रेन में हजारों यात्री मौजूद थे। इसके बाद अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस, पुण एक्सप्रेस समेत करीब पांच ट्रेंने इसी ट्रैक से गुजार दी गईं। इस दौरान यात्रियों भले ही इस बात से अनभिज्ञ हों, लेकिन रेलवे प्रशासन सब कुछ जानता था।
विज्ञापन
ट्रैक के नीचे और आगे तक हुए कटाव को भरते हुए मजदूर
5 of 5
पटरी के नीचे गड्ढा भरते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे अधिकारियों ने बाद में कई तरह के इंतजाम किए। इसमें एकतरफ जहां मजदूर लगाकर मिट्टी से गड्ढे भरे गए, वहीं दूसरी तरफ क्रेन भी लगाई गई। पटरी के नीचे से हुए कटाव को भरने का प्रयास किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।