{"_id":"592a999d4f1c1ba915bda938","slug":"mavali-marwar-junction-broadguage-line-sanctioned-by-rail-ministry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है राजस्थान की 'टॉय ट्रेन', शिमला की टॉय ट्रेन जैसा होता है सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है राजस्थान की 'टॉय ट्रेन', शिमला की टॉय ट्रेन जैसा होता है सफर
Sun, 24 Sep 2017 03:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 24 Sep 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
गोरमघाट से होकर गुजरती मावली मारवाड़ पैसेंजर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैसे तो भारतीय रेल के आधुनिकीकरण के साथ पूरा भारत ही मीटर गेज मुक्त होने जा रहा है लेकिन राजस्थान में आज भी एक ऐसी जगह है जहां 'छोटी लाइन' यानि मीटर गेज की ट्रेन का सफर रोमांच और सौंदर्य से भरपूर है।
रोमांच से भरा आखिरी सफर
2 of 6
ट्रेन की छत पर बैठकर गोरमाघाट के नजारों का आनंद लेते यात्री,हालांकि ऐसे करना दंडनीय अपराध है
ये रोमांचक सफर शुरु होता है लेकसिटी उदयपुर के मावली जंक्शन से जहां मारवाड़ जंक्शन तक का यह 151 किलोमीटर का रास्ता अरावली की पहाड़ियों से होकर गुजरता है। यात्रियों के लिए यह सफर काफी रोमांच से भरा होता है। मीटर गेज की इस लाइन पर ट्रेनें घने जंगलों, छोटे बड़े पहाड़ों से होकर गुजरती है। लेकिन राजस्थान में मीटर गेज ट्रेन का एक आखिरी रुट भी बंद होने जा रहा है। यहां अब मीटर गेज की जगह लाइन को परिवर्तित कर इसे बड़ी लाइन में तब्दील किया जाएगा।
राजस्थान की टॉय ट्रेन दिया जा चुका है नाम
3 of 6
मारवाड़ पैसेंजर
- फोटो : Internet
उदयपुर संभाग में चलने वाली मीटर गेज की ट्रेनों को राजस्थान की टॉय ट्रेन भी कहा जाता है। यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखाई पड़ता है। शाहरूख की 'चैन्नई एक्सप्रेस' फिल्म में दिखाए गए मनोरम दूध सागर झरने जैसा ही उदयपुर का भील की बेरी झरना है। कर्नाटक और गोवा राज्यों की सीमा पर स्थित दूधसागर झरने जैसा दिखाई पड़ता है। जब छोटी लाइन की यह सवारी गाड़ी इस जगह से गुजरती है तो यात्रियों को ये मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। यहां ट्यूरिस्ट को मावली-मारवाड़ जंक्शन के बीच में पड़ने वाले गोरमघाट में रेल सफारी का काफी शानदार अनुभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर की वादियों में ब्रॉडगेज की ट्रेनें लेंगी जगह
4 of 6
मावली रुट पर जंगलो के बीच से गुजरती ट्रेन
- फोटो : Internet
दरअसल उत्तर-पश्चिम रेलवे ने मावली से मारवाड़ जंक्शन के 157 किलोमीटर लंबे रुट पर आमान परिवर्तन के कार्य को मंजूरी प्रदान कर दी है। ऐसे में बस अब कुछ ही दिनों बाद इस रुट पर मीटर गेज की ट्रेनों का आवागमन बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
आदिवासी इलाके होंगे प्रभावित
5 of 6
रोमांचक सफर
- फोटो : Internet
मावली से मारवाड़ के बीच मीटर गेज की ट्रेनों के संचालन के बंद होने से यहां अरावली की गोद में बसे आदिवासी इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी नुकसान होगा क्योंकि इस ट्रेन के जरिए ही सैंकड़ो लोग दुर्गम इलाकों से शहरों तक आने जाने के लिए साधन के रुप में इस्तेमाल करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।