{"_id":"5a7e85964f1c1b93268b94d0","slug":"maha-shivratri-certificate-of-forgiveness-in-a-shiv-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवजी का ऐसा चमत्कारी मंदिर, जहां होती है पाप मुक्ति वो भी सर्टिफिकेट के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवजी का ऐसा चमत्कारी मंदिर, जहां होती है पाप मुक्ति वो भी सर्टिफिकेट के साथ
Sat, 10 Feb 2018 12:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौतमेश्वर महादेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान शिव के मंदिर और उनके चमत्कारों को लेकर कई बातें चलन में हैं। कहीं भोलेनाथ को भांग चढ़ाई जाती है तो कहीं झाडू। कहीं पहाड़ों पर शिव विराजित हैं तो कहीं शिवलिंग का आकार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच हम ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां डुबकी लगाने के बाद पाप मुक्ति हो जाती है, वो भी सर्टिफिकेट के साथ।
ऐसी अनोखी है यहां की मान्यता
2 of 5
सर्टिफिकेट बनाते हुए
- फोटो : फाइल फोटो
यह शिव मंदिर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले स्थित है। पाप मोचन तीर्थस्थल के रूप में फेमस गौतमेश्वर महादेव के बारे में मान्यता है कि यहां दर्शन से भक्तों को पाप मुक्ति मिलती है और भी सर्टिफाइड तरीके से।
प्रमाण पत्र के लिए इतने लगते हैं पैसे
3 of 5
प्रमाण पत्र
- फोटो : फाइल फोटो
इस मंदिर में एक कुंड है, जिसे मंदाकिनी कुंड के नाम से जाना जाता है। इस कुंड में डुबकी लगाने वालों को पाप-मुक्त होने का सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके बदले में श्रद्धालुओं को 11 रुपए देने होते हैं। इसमें एक रुपया सर्टिफिकेट के लिए और बाकी 10 रुपए दोष निवारण के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रखा जाता है पूरा रिकॉर्ड
4 of 5
मंदिर
- फोटो : फाइल फोटो
गौतमेश्वर महादेव से जिन लोगों को पाप मुक्ति सर्टिफिकेट जारी होता है, उनका रिकॉर्ड भी रखा जाता है। बताया जाता है कि यहां पर आजादी के बाद से अब तक जारी किए सर्टिफिकेट का रिकॉर्ड सुरक्षित है।
विज्ञापन
हरिद्वार की तरह है पूजनीय
5 of 5
महा शिवरात्रि
- फोटो : SOCIAL MEDIA
आदिवासी इलाके में स्थित गौतमेश्वर मंदिर को इस इलाके में हरिद्वार की तरह पूजनीय माना जाता है। यह मंदिर सदियों पुराना है और जनजाति समुदाय के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का नाम गौतम ऋषि के नाम से जुड़ा है। कहा जाता है कि एक जानवर को मारने पर गौतम ऋषि को श्राप मिला था। उन्हें इस कुंड में स्नान के बाद श्राप से मुक्ति मिली थी। सावन में इस मंदिर में शिवलिंग के पूजन का विशेष महत्व माना गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।