फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यावर दुखांतिका: सेना ने संभाली कमान तो पूरा हुआ रेस्क्यू आॅपरेशन

Sun, 18 Feb 2018 10:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Feb 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Very Helpful in Beawar tragedy Ajmer Rajasthan, Completed Rescue Operation
ब्यावर में सेना का रेस्क्यू आॅपरेशन - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के ब्यावर में विवाह समारोह स्थल पर गैस सिलेंडर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद मलबे में दबे शवों को निकालने का काम आज दोपहर में पूरा हो गया। मलबे में दबे शवों को निकालने में सेना काफी मददगार साबित हुई। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हो गए। मलबे में और किसी के दबे नहीं होने की बात कहीं जा रही है। 

हादसे के 24 घंटे बाद सेना की मदद मांगी

Indian Army Very Helpful in Beawar tragedy Ajmer Rajasthan, Completed Rescue Operation
ब्यावर में सेना का रेस्क्यू आॅपरेशन - फोटो : अमर उजाला

अजमेर जिले के ब्यावर में नंदनगर में कुमावत भवन में 16 फरवरी की शाम को यह हादसा हुआ था। हलवाई द्वारा गैस एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में भरने के दौरान आग पकड़ ली और फिर जबरदस्त ब्लास्ट हुए। इससे कुमावत भवन का काफी हिस्सा ढह गया और इसमें लोग दब गए। स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन हादसे के करीब 24 घंटे बाद मलबे में दबे सभी लोगों को नहीं निकला जा सका। तब राज्य सरकार ने सेना की मदद मांगी। 

100 इंजीनियर और जवान बने मददगार

Indian Army Very Helpful in Beawar tragedy Ajmer Rajasthan, Completed Rescue Operation
ब्यावर में सेना का रेस्क्यू आॅपरेशन - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात पौने आठ बजे राज्य सरकार ने सेना की मदद मांगी और इसके एक घंटे के भीतर नसीराबाद छावनी से ब्रिगेडियर जीएस चीमा और बिग्रेडियर पवन चढ्ढा जवानों और इंजीनियरों केे साथ पहुंचे। इस रेस्क्यू आॅपरेशन में सेना के 100 इंजीनियर और कई जवान शामिल थे। सेना के अत्याधुनिक संसाधनों की भी मदद ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 घंटे की कड़ी मशक्कत कर निकाले 10 शव

Indian Army Very Helpful in Beawar tragedy Ajmer Rajasthan, Completed Rescue Operation
ब्यावर में सेना का रेस्क्यू आॅपरेशन - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 10 बजे सेना ने अपना आॅपरेशन शुरू कर दिया। लगातार काम करते हुए आज दोपहर 1:30 बजे अपना आॅपरेशन पूरा किया। करीब 15 घंटे की मशक्कत कर सेना ने मलबे में दबी 10 लाशें निकाली। 
 
विज्ञापन

घायलों का अजमेर और जयपुर में इलाज

Indian Army Very Helpful in Beawar tragedy Ajmer Rajasthan, Completed Rescue Operation
ब्यावर में सेना का रेस्क्यू आॅपरेशन - फोटो : अमर उजाला

ब्यावर दुखांतिका में 19 लोगों की मौत हुई है। हादसे में दूल्हे की मां समेत कई रिश्तेदारों की मौत हुई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में घायल हुए हैं। इनका ब्यावर, अजमेर और जयपुर में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को आज जयपुर रैफर किया गया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed