{"_id":"5975bc814f1c1b6d578b48f1","slug":"hundreds-of-kilo-expensive-tomatoes-spoiled-at-the-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गरीब की थाली से गायब टमाटर, 'मस्ती' के नाम पर हुआ बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब की थाली से गायब टमाटर, 'मस्ती' के नाम पर हुआ बर्बाद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
फेस्टिवल में एंजॉय करती गर्ल्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टमाटर को चढ़ते हुए भावों ने उसे गरीब की थाली से गायब कर दिया है। टमाटर आम आदमी की पहुंच से बाहर ही हो चुका है, बावजूद इसके शहर में एक ऐसा इवेंट हुआ जिसमें सैंकड़ों किलो टमाटर से होली खेली गई। करीब पांच सौ किलो टमाटर मस्ती के नाम पर बर्बाद कर दिए गए। युवाओं ने टमाटर के बीच मस्ती की, रैन डांस भी हुआ और 120 रुपए किलो के टमाटर कढ़ाही में नहीं बल्कि फर्श पर खराब होता नजर आए।
500 किलो टमाटर हुआ खराब
टमाटर फेस्टिवल में गर्ल्स
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के सांगानेर इलाके के पास एक रिसोर्ट में स्पेन के ला टोमाटिना फेस्टिवल के तर्ज पर आयोजन किया गया। आयोजन में करीब पांच सौ किलो टमाटर मंगवाया गया। टमाटर के भाव जब अपने चरम पर है, तब इस तरह के आयोजन ने सूर्खियां तो बटोरी ही, साथ ही इसकी जमकर आलोचना भी हुई।
यूं खरीदे सस्ते भावों में
टमाटर के अनोखे फेस्टिवल में डूबे युवा
- फोटो : अमर उजाला
आयोजकों का इस बारे में कहना है कि टमाटर के भाव ज्यादा हैं, पर आयोजन के लिए जयपुर के पास के गांवों से किसानों से सौ रुपए नहीं बल्कि पचास से सत्तर रुपए किलो के भाव से खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबने किया एंजॉय
दिन भर भीगते रहे पानी में
- फोटो : अमर उजाला
इस आयोजन में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। युवाओं ने जहां पानी में मस्ती की वहीं टमाटरों को एक दूसरे पर फेंक कर भी एंजॉय किया। बरसात की फुहारों के बीच हुए इस आयोजन ने बच्चों भी भाग लिया।
विज्ञापन
बच्चों ने भी उठाया लुत्फ
बच्चों ने भी लिया मजा
- फोटो : अमर उजाला
टमाटर की बात पर आयोजकों ने अपना बचाव यह कहते हुए भी किया कि टमाटर कम भाव के इसलिए हैं कि ये बचे हुए टमाटर थे, जो किसानों के किसी काम के नहीं थे। इस आयोजन में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। युवाओं के साथ बच्चों ने भी लुत्फ उठाया।