{"_id":"5a8553734f1c1ba1268ba6fd","slug":"rajasthan-acid-attack-in-jaipur-on-a-valentines-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Acid Attack: ये कैसा 'महबूब', जो वेलेंटाइन डे पर करने चला था तीसरा निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Acid Attack: ये कैसा 'महबूब', जो वेलेंटाइन डे पर करने चला था तीसरा निकाह
Thu, 15 Feb 2018 03:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
लव अफेयर में एसिड अटैक का आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफा प्यार में गुस्साए सिरफिरे ने वेलेंटाइन डे पर युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया। ये प्रेमी इस विवाहित युवती से तीसरा निकाह करना चाहता था। दिनदहाड़े एक नामी शॉपिंग मॉल में कल हुई इस दिल दहलाने वाली वारदात से वहां मौजूद लोग घबरा गए। इस जानलेवा एसिड अटैक में खुद ये सिरफिरा भी झुलस गया। वहीं, पीड़िता को बचाने में एक मॉल कर्मचारी और युवती भी झुलस गए।
वारदात से चीख पुकार मचने पर वहां मौजूद लोगों ने सिरफिरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया। इसके बाद हमलावर और पीड़िता को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महबूब मूल रूप से सीकर जिले में पाटण कस्बे का रहने वाला है। वह जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में लंकापुरी बस्ती में रहकर ऑटोरिक्शा चलाता है।
महबूब के दो निकाह, दोनों पत्नियों से हुआ तलाक
3 of 7
एसिड अटैक करने वाला आरोपी महबूब
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार महबूब की पहले दो शादियां हो चुकी है, लेकिन महबूब की हरकतों से परेशान दोनों पत्नियों से उसका तलाक हो चुका है। वहीं, एसिड अटैक की शिकार 27 वर्षीया पीड़िता भी भट्टा बस्ती में पति के साथ रहती है। वह झोटवाड़ा रोड पर ट्राइटन मॉल में हाउस किपिंग की जॉब करती है। पिछले कुछ साल से उसकी आरोपी मेहबूब से जान पहचान हुई थी। ये नजदीकियां दोस्ताना संबंध में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि मेहबूब पिछले कुछ अरसे से उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकियां
4 of 7
एमएमएस
- फोटो : सांकेतिक चित्र
प्रारंभिक पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसने पिछले काफी दिनों से महबूब से दूरियां बना रखी थीं। लेकिन वह लगातार उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि महबूब ने पीड़िता को उसकी अश्लील फोटो अपने मोबाइल फोन में खींचने और निकाह करने से इंकार करने पर इन फोटो को वायरल करने की धमकियां भी दे रहा था।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर शादी का इजहार
5 of 7
acid attack
- फोटो : demo pic
वेलेंटाईन डे पर महबूब कांच की एक बोतल में तेजाब लेकर ट्राइटन मॉल पहुंचा। वहां वह फन सिनेमा में ड्यूटी पर मौजूद पीड़िता के पास पहुंचा। महबूब ने प्रेमिका से बातचीत कर शादी का इजहार करते हुए दबाव डाला। लेकिन पीड़िता ने शादी करने से इंकार कर दिया। तब गुस्साए मेहबूब ने कपड़ों में छिपा रखी तेजाब से भरी कांच की बोतल निकाली और प्रेमिका पर फेंक दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।