{"_id":"599026da4f1c1b51508b45e7","slug":"bjp-mla-bhawani-singh-rajawat-cried-after-seeing-dead-bodies-of-road-accident-victim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ही मोहल्ले से उठी 6 अर्थियां,विधायक की भी भर आईं आंखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही मोहल्ले से उठी 6 अर्थियां,विधायक की भी भर आईं आंखे
Sun, 13 Aug 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शवों को देखकर बिलख पड़े MLA भवानी सिंह राजावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही मोहल्ले के छह लोगों की मौत हो गई। आज जब एक साथ इनकी बॉडी मोहल्ले में पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। देर रात चित्तौड़गढ़ में हुए सड़क हादसे में कोटा के रहने वाले 6 लोगों की मौत के बाद पूरा शहर सकते में है। आज दोपहर इनके शव चित्तौड़गढ़ से कोटा लाए गए। मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए विधायक भवानी सिंह राजावत भी पहुंचे जहां वो भी ऐसे गमगीन महौल को देखकर खुद के आंसू नहीं रोक पाए। और मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते देते ही रो पड़े।
2 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
ये सभी एक टवेरा कार में बाबा रामदेव के दर्शन को जा रहे थे। कोटा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन हाईवे पर टवेरा कार आगे चल रहे ट्रोले में जा घुसी। हादसा बेगू थाने के सामरिया गांव में हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए।
एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे सभी
3 of 5
हादसे में अपने परिवार के एक सदस्य को खोने के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
ये सभी कोटा के कोटड़ी भोई इलाके के रहने वाले थे। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मोहल्ले में शोक छा गया। जब शव पहुंचे तो यहां हर किसी की आंखों में आंसू थे। जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दादी के साथ ही दुनिया छोड़ गया लक्की
4 of 5
हाथ में बच्चे का शव लिए दौड़ता उसका परिजन
- फोटो : amar ujala
इस हादसे में कोटड़ी भोई के रहने वाले पांची बाई,लक्ष्मी बाई, बबली, लक्की, कालीचरण और चालक असलम की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में लक्की नाम का बच्चा भी अपनी दादी के लक्ष्मीबाई के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए गया था।हादसे में दादी-पोते की मौत हो गई।
विज्ञापन
मोहल्ले में एकसाथ इतने शव देखकर हर किसी के निकले आंसू
5 of 5
लाशें देखकर बिलख पड़े सभी
- फोटो : amar ujala
आज दोपहर तक जैसे ही शवों को चित्तौड़गढ़ से कोटा लाया गया तो उन्हें देखकर इलाके के लोग सहम उठे। विधायक राजवत ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों को सरकार से हर मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। दुघर्टना में घायल हुए आठ लोगो का इलाज बेगू और चितौडगढ़ अस्पतालों में चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।