फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय पुराणों से प्रेरणा लेकर हिटलर बनाना चाहता था 'टाइम मशीन', सरकार की पत्रिका का दावा

Sat, 10 Feb 2018 05:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
adolf hitler want to make time machine by reading ancient indian books claimed this govt magazine
adolf hitler
इतिहास के पन्नों में सबसे खुंखार तानाशाह के रूप में माने जाने वाले जर्मनी के शासक एडोल्फ हिटलर के बारे में एक और दावा किया गया है। इस बार ये दावा राजस्थान सरकार की एक पत्रिका में किया गया है। इसमें कहा गया है कि हिटलर एक टाइम मशीन का निर्माण करने वाला था और इसके निर्माण करने का आइडिया उसे कहीं और से नहीं बल्कि भारतीय पौराणिक किताबों से मिला था।

'शिविरा' में छपा है लेख

adolf hitler want to make time machine by reading ancient indian books claimed this govt magazine
shivira magazine
माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार की मासिक पत्रिका 'शिविरा' में छपे लेख 'प्राचीन भारत और विज्ञान' में लिखा गया है कि हिटलर भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों पर अध्ययन कर टाइम मशीन बनाना चाहता था। इतना ही नहीं हिटलर ने स्वास्तिक जैसा दिखाई पड़ने वाला अपने प्रतीक चिन्ह का चुनाव भी भारतीय ग्रंथो में देखने के बाद किया था। 

आइंस्टीन को लेकर लिखा

adolf hitler want to make time machine by reading ancient indian books claimed this govt magazine
albert einstein
शिविरा पत्रिका के फरवरी माह के अंक में वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन को लेकर कहा गया है कि वो भारतीय पुराणों से इतने प्रभावित थे कि उन्होनें कई बार बड़े मंचों से प्रशंसा भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक ने लिखा है लेख

adolf hitler want to make time machine by reading ancient indian books claimed this govt magazine
shivira
जानकारी के अनुसार इस लेख को बीकानेर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक दीपक जोशी ने लिखा है। हालांकि पत्रिका के संपादक का कहना है कि ये इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार रखें है जिसे लेकर पत्रिका कोई दावा नहीं करती है। वहीं संपादक का ये भी कहना है कि उन्होनें भी कई वेबसाइटों और किताबों में ये बात पढ़ी है कि आइंस्टीन और हिटलर पौराणिक भारतीय ग्रंथो से काफी प्रभावित थे और उनका इस्तेमाल करना चाहते थे। 
विज्ञापन

इस दावे को भी बताया गया गलत

adolf hitler want to make time machine by reading ancient indian books claimed this govt magazine
shivira
हालांकि कई बार पढ़ने और सुनने को मिला है कि विश्व में एयरोप्लेन का आविष्कार राइट बंधुओ ने 'वैमानिक शास्त्र' नाम की पौराणिक भारतीय किताब से प्रेरणा लेकर विमान का आविष्कार किया था और इस बात को सत्यार्थ करने के लिए रामायण काल में पुष्पक विमान से किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed