{"_id":"58809d714f1c1bad16efdee8","slug":"mother-kills-her-son-because-he-was-a-gay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे के बारे में कुछ ऐसा पता चला तो नाराज मां ने मार ही डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के बारे में कुछ ऐसा पता चला तो नाराज मां ने मार ही डाला
Thu, 19 Jan 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jan 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक मां को अपने बेटे के बारे में कुछ ऐसा चीज पता चली, जिसे वो सह न पाई और उसने अपने बेटे की ही हत्या कर दी। मां ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसका बेटा लोगों के लिए हंसी का पात्र बन गया था और ये उसे जरा भी बर्दाश्त नहीं हो रहा था।
2 of 6
हैरान करने वाली बात है कि वो इस वारदात को अंजाम देने की सनक लंबे समय से लिए बैठी थी। इस बीच उसने अपने बेटे को खत्म करने के लिए दो लोगों को उसकी सुपारी भी दी। दरअसल, ये घटना ब्राजील की है जहां 17 साल के बेटे इटाबर्ली लोजानो को मां टेटियाना लोजानो पेरेरिया ने चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। डेली मेल की खबर के मुताबिक बेटे के गे बन जाने पर मां और उसमें अक्सर झगड़े हुआ करते थे।
3 of 6
क्रिसमस की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब बेटे को मां-बाप दोनों ने सुनाना शुरू कर दिया। इटाबर्ली और मां में गरमा-गरमी बढ़ गई। हालात बिगड़े तो इटाबर्ली अपनी दादी के पास जा कर रहने लग गया। पर मां ने उसे मना कर 29 दिसंबर को फिर से अपने पास बुला लिया। तब भी लोगों के बीच में खिल्ली उड़ना मां को अब भी परेशान करता था, इसलिए उसने इटाबर्ली को मारने का प्लान बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मां ने दो लड़कों को उसकी सुपारी दे डाली और उन्हें घर में ही छुपा दिया। जब इटाबर्ली घर पहुंचा तो हमलावरों ने उसे मारने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। सच खुलने से घबराई मां ने खुद ही बेटे को मारने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
5 of 6
मां किचन से चाकू ले आई और इटाबर्ली को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद मां ने लाश को जलाकर ठिकाने लगा दिया। लेकिन हत्या का ये राज ज्यादा दिन तक नहीं छुपा, क्योंकि इटाबर्ली की दादी ने उसके गुम होने की खबर पुलिस को दे दी। जांच में जुटी पुलिस ने जब मां से पूछताछ की तो वह उन्हें गुमराह करने लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।