{"_id":"582d82534f1c1b7b38900227","slug":"lashes-punishment-given-to-woman-because-she-drunk-in-pary-in-iran","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें इस महिला पर क्यों की गई कोड़ों की बरसात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानें इस महिला पर क्यों की गई कोड़ों की बरसात
Fri, 18 Nov 2016 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:40 PM IST
1 of 7
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ईरान में एक महिला के साथ ऐसी बर्बरता की गई है कि उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। शरिया कानून के खिलाफ जाने पर महिला को कोड़ों से पिटाई की सजा दी गई है। महिला का जुर्म इतना था कि उसने अपने दोस्त की पार्टी में शराब पी ली थी और इसीलिए उसपर 80 कोड़ों की बरसात की गई।
महिला के साथ हुए इस बर्बर व्यवहार को मशहूर पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने उठाया है। पत्रकार ने इस मामले को अपने फेसबुक पेज 'My Stealthy Freedom' पर शेयर करते हुए पूरी घटना का जिक्र किया है।
2 of 7
iran
दरअसल, पुलिस को किसी ने खबर दी थी कि एक जन्मदिन पार्टी में शराब चल रही है और उस पार्टी में महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस स्टेशन ले जाते समय उसके साथ बदतमीजी की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के कपड़े भी उतरवाए गए जिसकी कोई जरुरत नहीं थी।
3 of 7
iran
इतना ही नहीं उसे बार-बार शर्मिंदा किया गया और कई बार मजाक भी उड़ाया गया। इसके बाद कोर्ट के सामने पेश किए जाने के बाद महिला को शरिया कानून तोड़ने का दोषी पाया गया और उसे 80 कोड़ों की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
4 of 7
iran
कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता पर कोड़े बरसाए जिससे उसकी पीठ पूरी लाल हो गई। पत्रकार ने उसकी इस फोटो को अपने पोस्ट के साथ शेयर भी किया है। उन्होंने लिखा कि कोड़ों की मार की वजह से जख्म इतने गहरे थे कि कई दिनों तक वह ठीक से लेट भी नहीं पा रही।
5 of 7
मसीह अलीनेजाद
- फोटो : instagram
बता दें कि मसीह पहले ईरान में रहती थीं और अब वह कट्टरपंथी विचारधाराओं के खिलाफ आवाज उठाती हैं। और इसलिए उन्होंने इस मामले को सोशल साइट्स पर डाला। मसीह ईरान की राजनीतिक पत्रकार भी रह चुकी हैं और फिलहाल हिजाब पहनने का विरोध कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।