{"_id":"5986ec3d4f1c1bb9658b4765","slug":"kidnapping-a-british-model-and-trying-to-sell-her-on-the-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश मॉडल को अगवा कर इंटरनेट पर लगा दी बोली, बोला-खरीदिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रिटिश मॉडल को अगवा कर इंटरनेट पर लगा दी बोली, बोला-खरीदिए
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
ल्यूकाज पावेल हेर्बा
- फोटो : ITALIAN POLICE
इटली में एक 20 साल की एक ब्रिटिश मॉडल को अगवा कर उसे ड्रग्स दिए और इंटरनेट पर उसकी बोली लगा दी। आरोप है कि जिस शख्स ने उसका अपहरण किया था, वो उसे इंटरनेट पर बेचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
ब्रिटिश मॉडल
- फोटो : ITALIAN POLICE
इटालियन जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी ने पहले ब्रिटिश मॉडल को काम के लिए ऑफर दिया फिर उसे एक फोटो शूट के लिए बुलाया। 10 जुलाई को जब मॉडल शूट के लिए एक अपार्टमेंट में पहुंचीं तो अपहरणकर्ता ल्यूकाज़ पावेल हेर्बा ने अपने एक साथ के साथ उसका अपहरण कर लिया। आरोपी ने मॉडल को एक केटमाइन के साथ इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसे बंधक बना लिया।
अपहरण में इस्तेमाल की गई कार
- फोटो : ITALIAN POLICE
उसके बाद हेर्बा और उसके साथी ने उसके सिर के नीचे एक तकिया लगाया और उसके मुंह को बंद कर दिया। फिर आरोपी उसे एक सूटकेस में रखकर कार से उसे 120 मील दूर ट्यूरिन के पास एक फार्महाउस में चले गए। जहां वह छह दिनों तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : ITALIAN POLICE
इस दौरान आरोपी ने उसके फोटो शूट कराए और कई बार उसे ड्रग्स दिया। फिर उसने मॉडल की इंटरनेट पर नीलामी शुरू कर दी। साथ ही आरोपी ने मॉडलिंग एजेंसी को भी ब्लैकमेल किया। महिला को बिक्री को रोकने के लिए 300,000 डॉलर की फिरौती की भी मांग की।
विज्ञापन
मॉडल को किडनैप के बाद इस घर में रखा गया था
- फोटो : ITALIAN POLICE
पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला को रिहा कर दिया गया है। हेर्बा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कथित रूप से कबूल भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि उसने बिक्री के लिए पहले से ही कई ऑनलाइन नीलामियां आयोजित की थीं। आरोपी के कंप्यूटर और फोन की जांच की जा रही है। मामले में जांच इटली, पोलैंड और यूनाइटेड किंगडम में भी चल रही है।