फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूखे मासूम को मिली दर्दनाक सजा, खाना चुराने पर भीड़ ने जिंदा जलाया

Fri, 18 Nov 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 03:08 PM IST
child killed by mob in Nigeria after he was caught for food theft
खून से लथपथ लाचार बच्चा - फोटो : daily mail

नाइजीरिया में बच्चे को खाना चोरी करने के चलते ऐसी सजा दी गई कि उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। नाइजीरिया के बड़े शहर लागोस में यह घटना घटी, जहां उग्र भीड़ ने बच्चे को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार कुछ लोग बच्चे की उम्र 15 साल बता रहे हैं और कुछ उसे महज सात साल का बोल रहे हैं।

खाना चोरी करने की दर्दनाक सजा, भीड़ ने मासूम को पीटने के बाद जिंदा जलाया

child killed by mob in Nigeria after he was caught for food theft
- फोटो : daily mail

हादसे के दौरान बच्चा रहम की भीख मांगता रहा लेकिन गुस्साए लोगों को रोते मासूम पर जरा भी तरस नहीं आया। भीड़ ने खून से लथपथ बच्चे के हाथ पैर बांध दिए थे, जिसकी वजह से वह मौके से भागने नहीं पाया। इस बीच हद तब हो गई जब भीड़ ने बच्चे को जलाने का फैसला किया।

खाना चोरी करने की दर्दनाक सजा, भीड़ ने मासूम को पीटने के बाद जिंदा जलाया

child killed by mob in Nigeria after he was caught for food theft
- फोटो : daily mail
कुछ लोगों ने एक गले हुए टायर में आग लगा दी और उसे घायल मासूम के ऊपर फेंक दिया। लोगों ने बच्चे को आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल भी किया। हालांकि, कई लोगों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की और कहा कि वे उसे पुलिस के हवाले कर दें, लेकिन उग्र भीड़ को शांत करना नामुमकिन था।
विज्ञापन

खाना चोरी करने की दर्दनाक सजा, भीड़ ने मासूम को पीटने के बाद जिंदा जलाया

child killed by mob in Nigeria after he was caught for food theft

इस दौरान एक शख्स को यह चीखते हुए भी सुना गया कि 'लागोस का चोर मारा गया और बॉय।'  बताया जा रहा है कि दुकानदार और दूसरे लोग बच्चे के चोरी करने से काफी परेशान थे और इसी का गुस्सा इस बार ऐसा फूटा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

खाना चोरी करने की दर्दनाक सजा, भीड़ ने मासूम को पीटने के बाद जिंदा जलाया

child killed by mob in Nigeria after he was caught for food theft

लोगों का कहना है कि उसे सुपरमार्केट में कई बार खाने का सामान चोरी करते हुए देखा गया था। उसे पहले भी चोरी के आरोप में छोड़ा गया था।  बता दें कि इस बर्बर हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे का चेहरा खून से लथपथ है और भीड़ उसे चीख-चीख कर पीट रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed