फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boyfriend killed girlfriend's cousion then did sex with body in Flordia

सनक पूरी करने के लिए लड़की को मारी गोली फिर लाश से किया रेप

Thu, 22 Dec 2016 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
boyfriend killed girlfriend's cousion then did sex with body in Flordia
- फोटो : daily mail

कभी-कभी इंसान अपराध करने की सनक में इस कदर वहशी हो जाता है कि वह दरिंदगी की किसी भी हद तक चला जाता है। अमेरिका के फ्लोरिडा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। 21 साल के लड़के ने चार बच्चों की मां का पहले कत्ल किया और फिर कथित तौर पर लाश का रेप भी किया।

विज्ञापन


वारदात इतनी हैवानियत भरी थी कि जांच में लगी पुलिस के पैरों के नीचे से भी जमीन खिसक गई। डेली मेल की खबर के अनुसार आरोपी का नाम क्रिसटोफर शोअस है। 
विज्ञापन


पुलिस के सामने आरोपी ने कबूला कि उसने अपनी इच्छा पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने कहा कि वह यह जानना चाहता था कि एक शख्स को गोली मारकर और फिर लाश के साथ रेप करके कैसा महसूस होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंध बनाने के लिए नहीं मानी तो चला दी गोली

boyfriend killed girlfriend's cousion then did sex with body in Flordia
क्रिसटोफर शोअ्स
पुलिस के मुताबिक क्रिसटॉफर ने अपनी गर्लफ्रेंड की कजिन यानि चचेरी बहन के साथ क्रूर हरकत की। पीड़िता जेनिफर (बदला हुआ नाम) के चार बच्चे हैं और वह अपनी कजिन के साथ अक्सर रहा करती थी।

दरअसल, वारदात के दिन आरोपी मौके का फायदा उठाकर जेनिफर के साथ जबरदस्ती करने लगा और जेनिफर से नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

लेकिन अपनी बात न बनते हुए और ये काला सच सामने न आ जाए, इस वजह से हत्यारे क्रिसटोफर ने जेनिफर को खत्म करना ही बेहतर समझा।  पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि सनकी हत्यारे ने गोली मारकर जेनिफर को मौत के घाट उतार दिया।

लाश से किचन में किया रेप

boyfriend killed girlfriend's cousion then did sex with body in Flordia
इसके बाद वो लाश को खींच कर किचन में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर मृत जेनिफर के साथ रेप किया। चौंका देने वाली बात यह है कि इस दौरान जेनिफर का दो साल का बच्चा घर में ही मौजूद था।

क्रिसटॉफर ने जेनिफर की लाश को ठिकाने लगाया और फरार हो गया।

कई दिनों तक नहीं मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जब जेनिफर का खून में सना हुआ फोन पुलिस ने बरामद किया तो केस की सारी परते खुलने लगीं। हालांकि, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed