अमेरिकी के रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता रह चुकीं
कंटेस्टेंट से चलती कार में रेप की कोशिश हुई। अगले दिन जब उसने घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। उसकी आबरू पर हाथ लिफ्ट मांगने वाले युवक ने डाला था।
बात हो रही है अमेरिकी रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता जोसी गिब्सन की। जोसी बिग ब्रदर 2010 की विजेता रह चुकी हैं। एक व्यक्ति लिफ्ट मांगने के बहाने कार में बैठा था। फिर 32 साल की जोसी के साथ उस समय लिफ्ट मांगने वाले व्यक्ति ने बलात्कार करने की कोशिश की, जब वो देर रात को अपने दोस्त के साथ पार्टी करके घर लौट रही थी।
अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार जोसी अपनी दोस्त डेमी के साथ देर रात पार्टी करके आ रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति ने इन दोनों से घर जाने के लिए लिफ्ट मांगी। कार में बैठने के बाद आरोपी व्यक्ति ने जोसी के दोस्त के साथ बदसुलूकी करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते जोसी के दोस्त और लिफ्ट मांगने वाले आरोपी व्यक्ति के बीच हाथापाई शुरू हो गई और उसने जोसी और उसके दोस्त के साथ बहुत बुरा हाल किया।
इस खबर का खुलासा तब हुआ जब घटना के अगले दिन जोसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चोट खाई तस्वीरें शेयर कीं। जोसी ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उसने कहा कि आरोपी व्यक्ति उसका रेप करने की कोशिश कर रहा था, उसके और दोस्त के साथ हाथापाई की। फिलहाल आरोपी व्यक्ति फरार है। आपको बता दें बिग ब्रदर शो बिग बॉस की तरह अमेरिका का एक रियलिटी शो है। जोसी ने 2010 में ये शो जीता था।