फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: इन 'सुप्रीम' आदेशों की वजह से याद किया जाएगा साल; दिल्ली से लेकर अनुच्छेद 370 पर भी आया फैसला

Sun, 31 Dec 2023 05:45 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 31 Dec 2023 05:45 AM IST
सार

देश की सर्वोच्च अदालत ने कई ऐसे फैसले दिए जिससे सालों से चल रहे विवाद समाप्त हो गए और जिनकी खूब चर्चा हुई। इनमें चाहें हम अनुच्छेद 370 की संवैधानिक वैधता से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बात करें या जल्लीकट्टू पर आए फैसले की या फिर समलैंगिक विवाह को लेकर आए फैसले की। आज हम आपको बताएंगे कि इस साल सुप्रीम कोर्ट ने कौन-कौन से बड़े फैसले दिए और कितने मामले निपटाए।

विज्ञापन
Year Ender 2023 Will Be Remebered For 'Supreme' Decisions Rulings from Delhi to Article 370
Year Ender 2023 - फोटो : Amar Ujala

साल 2023 अब खत्म होने वाला है। इस साल भारत के हिस्से में न केवल सेना, अंतरिक्ष, विज्ञान, मेडिकल से जुडी उपलब्धियां आईं, बल्कि देश की सर्वोच्च अदालत ने कई ऐसे फैसले दिए, जिससे सालों से चल रहे विवाद समाप्त हो गए और जिनकी खूब चर्चा हुई। इनमें चाहें हम अनुच्छेद 370 की संवैधानिक वैधता से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बात करें या जल्लीकट्टू पर आए फैसले की या फिर समलैंगिक विवाह को लेकर आए फैसले की। इस साल सुप्रीम कोर्ट ने कई ऐसे महत्वपूर्ण मामलों को निपटाया। आज हम आपको बताएंगे कि इस साल सुप्रीम कोर्ट ने कौन-कौन से बड़े फैसले दिए और कितने मामले निपटाए। 



 
Year Ender 2023 Will Be Remebered For 'Supreme' Decisions Rulings from Delhi to Article 370
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
देश की सर्वोच्च अदालत है सुप्रीम कोर्ट

देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट है। सुप्रीम कोर्ट की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत स्थापित की गई थी। शीर्ष अदालत के पास कानूनों की व्याख्या करने और उन पर निर्णय देने की शक्ति है। इतना ही नहीं, इसके पास उच्च न्यायालयों और अन्य सभी न्यायालयों के निर्णयों की भी समीक्षा करने की भी ताकत है। सुप्रीम कोर्ट नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करने के लिए भी जिम्मेदार है। 


 
Year Ender 2023 Will Be Remebered For 'Supreme' Decisions Rulings from Delhi to Article 370
अनुच्छेद 370 - फोटो : अमर उजाला
इन महत्वपूर्ण मामलों में आया 'सुप्रीम' फैसला

इस साल कानूनी रूप से सुप्रीम कोर्ट के जिस फैसले को हमेशा याद रखा जाएगा, वह जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने के केंद्र के फैसले को मंजूरी देने वाले ऐतिहासिक फैसले से जुड़ा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को वैध ठहराया। शीर्ष कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जम्मू कश्मीर के पास भारत में विलय के बाद आंतरिक संप्रभुता का अधिकार नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2023 Will Be Remebered For 'Supreme' Decisions Rulings from Delhi to Article 370
समलैंगिक - फोटो : फाइल फोटो

इसके अलावा, अक्तूबर माह में शीर्ष कोर्ट ने समलैंगिक जोड़े के विवाह पर भी ऐतिहासिक फैसला दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर वैधता देने से इनकार कर दिया था। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 3-2 के बहुमत वाले अपने फैसले में कहा था कि इस तरह की अनुमति सिर्फ संसद के जरिए कानून बनाकर ही दी जा सकती है।  


 
विज्ञापन
Year Ender 2023 Will Be Remebered For 'Supreme' Decisions Rulings from Delhi to Article 370
VVPAT MACHINE

इस साल शीर्ष कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर भी बड़ा और अहम फैसला सुनाया था। शीर्ष कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने मार्च में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति एक पैनल के जरिए की जाएगी। इस पैनल में प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष (सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता) को शामिल किया जाएगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed