{"_id":"56fa74204f1c1b6321f00589","slug":"world-plane-hijack-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विमान अपहरण की इन वारदातों ने दुनिया को दहलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विमान अपहरण की इन वारदातों ने दुनिया को दहलाया
Tue, 29 Mar 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Mar 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिश्र के विमान को अगुवा किए जाने से दुनियाभर में एक बार फिर दहशत फैल गई। हालांकि इस संकट को वक्त रहते सुलझा लिया गया और अपहर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस घटना ने हवाई सुरक्षा पर एकबार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी सिलसिले में नजर डालते हैं भारत और दुनिया की ऐसी विमान हाइजैक की घटनाओं को जिन्होंने विश्व को हिला कर रख दिया था। सबसे पहले बात करते हैं दुनिया की बड़ी विमान हाइजैक घटनाओं की।
9 सितंबर 2011 को यूनाइटेड अमेरिकन एयरलाइंस हाइजैक कर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला
2 of 7
- फोटो : reuters
9 सितंबर 2011 को आतंकवादियों ने अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11 और फ्लाइट 77, यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 और फ्लाइट 93 को हाइजैक कर
अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टॉवर पर हमला किया था यह हाइजैकिंग का सबसे बड़ा आंतकी हमला था। इस हमले में 3 हजार से ज्यादा लोग
मारे गए थे। इस हमले का सूत्रधार ओसामा बिन लादेन था।
इथियोपिया एयरलाइंस हाइजैकिंग
3 of 7
23 नवंबर 1996 को इथियोपिया एयरलाइंस फ्लाइट 961 को तीन इथियोपियंस ने हाइजैक किया था। उस दौरान प्लेन के कैप्टन ने इथियोपिया एयरलाइंस फ्लाइट 961 को कोमोरोस द्वीप पर उतारने का प्रयास किया लेकिन विमान क्रैश हो गया। विमान में उस वक्त 172 यात्री सवार थे, जिसमें से 122 यात्रियों की मौत हो गई थी। हाइजैक करने वाले इथियोपियंस ऑस्ट्रेलिया में राजनीतिक शरण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इराकी एयरवेज फलाइट 163 हाइजैकिंग
4 of 7
25 दिसंबर 1986 को इराकी एयरवेज फलाइट 163 को हिजबुल्लाह के चार सदस्यों ने हाइजैक किया था। विमान बगदाद से अम्मान जा रहा था। प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत कुल 106 यात्री सवार थे। हाइजैक करने के बाद हिजबुल्लाह के सदस्यों ने यात्री केबिन और कॉकपिट में ग्रेनेड से विस्फोट किया जिससे 3 क्रू मेंबर समेत 60 यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मलेशिया एयरलाइंस फ्लाइट 653 हाइजैकिंग
5 of 7
4 दिसम्बर, 1977 को हुई मलेशिया एयरलाइंस फ्लाइट 653 हाइजैकिंग की घटना भी विमान अपहरण की बड़ी घटानाओं में से है। पेनांग से कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरने वाली मलेशिया एयरलाइंस फ्लाइट 653 को ऐनवक्त पर हाइजैक कर लिया गया था। विमान के कैप्टन जीके गंजूर ने तब कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि एक अज्ञात हाइजैकर फ्लाइट में सवार था। विमान कम्पोंग लाडंग में क्रैश हो गया जिसमें 7 क्रू मेंबर्स और 93 यात्री मारे गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।