फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी-20 विश्व विजेता बनने के बाद देखें कैसे जश्न में डूबी वेस्टइंडीज टीम

Mon, 04 Apr 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 04 Apr 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
West Indies players celebrate after winning World Twenty20 cricket tournament
- फोटो : Reuters

छह गेंदें 19 रन का लक्ष्य, यह सोचना बेमानी था वेस्टइंडीज हारी हुई बाजी को इंग्लैंड के जबड़े से निकाल लेगा, लेकिन असंभव को हरफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट ने संभव कर दिखाया। ब्रेथवेट ने डेथ ओवरों में इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे बेन स्टोक्स पर एक के बाद एक चार छक्के जड़े और  वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डन पर नया इतिहास रच दिया।

टी-20 विश्व विजेता बनने के बाद कुछ यूं झूमी वेस्टइंडीज की टीम

West Indies players celebrate after winning World Twenty20 cricket tournament
- फोटो : Reuters

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड को जीत  लिया। फिर क्या था ईडन गार्डन पर चैंपियंस डांस का जो जश्न शुरू हुआ उसकी यादें लंबे समय तक दिमाग में तरो-ताजा रहने वाली हैं। पहले वेस्टइंडीज की महिलाएं टी-20 की क्वीन बनीं और उसके बाद पुरुष टीम फटाफट संस्करण की किंग बन गई।

टी-20 विश्व विजेता बनने के बाद कुछ यूं झूमी वेस्टइंडीज की टीम

West Indies players celebrate after winning World Twenty20 cricket tournament
- फोटो : Reuters

तब भी यही लगा कि वेस्टइंडीज इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा। आखिर उसके पास क्रिस गेल, मारलन सैमुअल्स, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल जैसे पुरोधा जो हैं, पर कहा जाता है कि अगर दिन न हो तो बड़े से बड़े पुरोधा भी धरे रह जाते हैं। ठीक यही हुआ। इओन मॉर्गन ने ऐसा दांव खेला जिसकी कल्पना भी वेस्टइंडीज की ओपनिंग जोड़ी गेल और जॉनसन चार्ल्स ने नहीं की होगी। यह ऐसा दांव था जिसने 1992 के वर्ल्ड कप में मार्टिन क्रो की कप्तानी की याद दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 विश्व विजेता बनने के बाद कुछ यूं झूमी वेस्टइंडीज की टीम

West Indies players celebrate after winning World Twenty20 cricket tournament
West Indies - फोटो : Reuters
मॉर्गन के पास आदिल रशीद और मोइन अली जैसे स्पिनर थे, लेकिन उन्होंने डेविड विली के ओवर के बाद पारी का दूसरा ओवर अपने सबसे सफल बल्लेबाज जो रूट को थमा दिया। चार्ल्स को लगा उनके हाथ लड्डू लग गया है। रूट को कमतर आंकने की उन्होंने भूल की और पहली गेंद पर छक्का जड़ने का प्रयास किया जो कैच में बदल गया। ओवर की तीसरी गेंद पर गेल ने भी यही गलती और वह भी स्टोक्स के हाथों लपके गए। 11 रन पर तीन विकेट गिर गए थे लेकिन सैमुअल्स ने एक छोर से मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

टी-20 विश्व विजेता बनने के बाद कुछ यूं झूमी वेस्टइंडीज की टीम

West Indies players celebrate after winning World Twenty20 cricket tournament
- फोटो : Reuters
तीन विकेट पर 37 रन के योग पर सैमुअल्स भी आउट करार दिए गए, लेकिन उनका कैच विकेट कीपर बटलर ने जमीन से लगने के बाद उठाया था। उन्हें वापस बुला लिया गया। अंत में वह 66 गेंदों में 85 रन पर नाबाद लौटे। ईडन गार्डन पर रविवार को वेस्टइंडीज का हर दांव सही पड़ रहा था। पहले महिलाएं वर्ल्ड चैंपियन बनीं. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में डैरन सैमी ने इस टूर्नामेंट लगातार छठी बार टॉस जीता। हमेशा की तरह यहां उन्होंने क्षेत्ररक्षण को चुना। कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। लेग स्पिनर सैमुअल बद्री की पॉवर प्ले में काट अब तक इस टूर्नामेंट में कोई नहीं ढूंढ पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed