फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाल में बयानबाजी: ममता बनर्जी और योगी आदित्यनाथ के बीच ऐसे छिड़ा संग्राम

Tue, 05 Feb 2019 09:46 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
UP CM yogi Adityanath and West bengal CM Mamata banerjee has attacked of each other
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
पश्चिम बंगाल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आखिरकार रैली को संबोधित करने पहुंच ही गए। ममता सरकार ने उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया तो योगी आदित्यनाथ ने दूसरा रास्ता निकाल लिया। वह भाजपा शासन वाले राज्य झारखंड के बोकारो में हेलीकॉप्टर से उतरे और फिर सड़क मार्ग से पुरुलिया पहुंच गए। इस दौरान ममता बनर्जी और योगी आदित्यनाथ के बीच खूब तकरार हुई। 


देखिए दोनों के बीच कैसे वार-पलटवार चला।
UP CM yogi Adityanath and West bengal CM Mamata banerjee has attacked of each other
Mamata Banerjee
योगी आदित्यनाथ की रैली शुरू होने से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पश्चिम बंगाल की यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन आदित्यनाथ को दूसरे राज्य के बारे में सोचने से पहले अपने राज्य की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि योगी से पहले उत्तर प्रदेश का ध्यान रखने को कहें। 
UP CM yogi Adityanath and West bengal CM Mamata banerjee has attacked of each other
Mamata Banerjee
ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यूपी में कई लोग मारे गए हैं, यहां तक कि पुलिस की भी हत्या हुई है, कई लोग भीड़ हिंसा का शिकार हुए हैं। यदि वह चुनाव लड़ते हैं तो खुद हार जाएंगे। उनके पास उत्तर प्रदेश में खड़े रहने के लिए कोई स्थान नहीं है इसी वजह से वह बंगाल में घूम रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP CM yogi Adityanath and West bengal CM Mamata banerjee has attacked of each other
Yogi Adityanath twitter
ममता बनर्जी के वार के बाद योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पश्चिम बंगाल में भारी हिंसा हुई थी। सैकड़ों लोग मारे गए थे लेकिन उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में कोई हिंसा नहीं हुई।

राजनीतिक हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करवाने वाली, गरीबों को लूटने वाले भ्रष्टाचारी लोगों के साथ खड़े होने वाली और अराजकता की भेंट चढ़े पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई हैं।
विज्ञापन
UP CM yogi Adityanath and West bengal CM Mamata banerjee has attacked of each other
Yogi Adityanath twitter - फोटो : Twitter
सीएम योगी ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है तब से कोई दंगा नहीं हुआ। कोई मॉब लिंचिंग नहीं हुई। कोई राजनीतिक हिंसा में हत्या नहीं हो रही है। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई यात्रा पर निकल चुका है। इसलिए आप उत्तर प्रदेश की चिंता छोड़िए और बंगाल पर ध्यान दीजिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed