फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धार्मिक स्थलों को सजाने का काम जारी, सैनिटाइजेशन का पुख्ता इंतजाम, देखें तस्वीरें

Sat, 06 Jun 2020 11:21 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 06 Jun 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Unlock 1: Religious sites are being reopened, complete arrangements for sanitization, see photos
मंदिरों में साफ-सफाई का काम शुरू - फोटो : PTI

देश में अनलॉक 1.0 के तहत सरकार ने आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए बकायदा गृह मंत्रालय की तरफ से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद से ही देश के अधिकतर धर्मस्थलों में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। 

Unlock 1: Religious sites are being reopened, complete arrangements for sanitization, see photos
सैनिटाइजेशन सुरंग - फोटो : PTI

धर्मस्थलों में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं को सैनिटाइज करने के लिए देश के कई बड़े मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च प्रवेश द्वार पर सैनिटाइज टनल (सुरंग) बना रहे हैं। इसके अलावा कई धार्मिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए गोले भी बनाए जा रहे हैं, ताकि लोग इसमें खड़े होकर उचित दूरी बनाए रखें। 

Unlock 1: Religious sites are being reopened, complete arrangements for sanitization, see photos
मंदिरों को साफ करते लोग - फोटो : PTI

सरकार से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित साईं मंदिर, झंडेवालान मंदिर, मुंबई की हाजी अली दरगाह, माहिम दरगाह और सिद्धिविनायक मंदिर, चेन्नई का आरसी चर्च, पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारा और भोपाल के वैष्मवधाम नवदुर्गा मंदिर आदि में सजावट का काम जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock 1: Religious sites are being reopened, complete arrangements for sanitization, see photos
पूजा के लिए थाली ले जाते श्रद्धालु - फोटो : PTI

वहीं, दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित सेंट थॉमस चर्च भी आठ जून को खुल जाएगा। चर्च प्रशासकों ने कहा कि चर्च में प्रवेश के लिए सामाजिक दूरी का उचित ख्याल रखा जाएगा, यहां सामाजिक दूरी के लिए योजना पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन
Unlock 1: Religious sites are being reopened, complete arrangements for sanitization, see photos
जामा मस्जिद को साफ करता व्यक्ति - फोटो : PTI

दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के महंत जगन्नाथ दास ने कहा कि एक बार में पांच से 10 श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले पास लेना होगा, फिर सैनिटाइज टनल से गुजरना होगा। कोरोना के मद्देनजर मंदिर में प्रसाद का वितरण नहीं होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed