{"_id":"5c06161cbdec22416f23217d","slug":"united-nations-released-list-of-the-five-happiest-countries-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के पांच सबसे खुशहाल देश, संयुक्त राष्ट्र ने जारी की लिस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ये हैं दुनिया के पांच सबसे खुशहाल देश, संयुक्त राष्ट्र ने जारी की लिस्ट
Tue, 04 Dec 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संयुक्त राष्ट्र ने पांच सबसे खुशहाल रहने वाले देशों की सूचि जारी की है। इस खुशहाल सूचि में पहले स्थान पर फिनलैंड हैं। दूसरे पर नॉर्वे, तीसरे पर डेनमार्क, चौथे पर आइसलैंड और पांचवे नंबर पर स्विट्जरलैंड का नाम है। कुछ समय पहले आई एक वैश्विक रिपोर्ट में भारत को बेहद असंतुष्ट देशों में शुमार किया गया था।
फिनलैंड
सबसे ज्यादा खुशहाल देश फिनलैंड है। यहां की पुलिस और इंटरनेट सुरक्षा को दुनिया में श्रेष्ठ माना जाता है। फिनलैंड में कानून का पालन सख्ती से होता है इसलिए वहां क्राइम की संख्या भी काफी कम है। यहां के नागरिक राजनीतिक, कानून और पुलिस व्यवस्था के भरोसा रहने वालों में नंबर एक की स्थिति पर हैं।
नॉर्वे
2 of 5
खुशहाल देशों की सूचि में नॉर्वे दूसरे नंबर पर है। यहां का ब्रिगेन बंदरगाह विश्वभर में प्रसिद्ध है और हर साल हजारों लोग यहां पर्यटन के लिए आते हैं। यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में भी इसका नाम आता है। यह देश बफीर्ली पहाड़ियों और ग्लेशियरों से भरा हुआ है, जहां पर्यटकों की संख्या भी अधिक है।
डेनमार्क
3 of 5
संयुक्त राष्ट्र ने खुशहाल देशों की सूची में डेनमार्क को तीसरा स्थान दिया गया है। भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आइसलैंड
4 of 5
खुशहाल देशों की सूचि में आइसलैंड चौथे स्थान पर है । आइसलैंड में लगभग 10 लाख पर्यटक आते हैं जो यहां की हिमनदी, झरने और ज्वालामुखी देखने आते हैं। यहां के यूनिक वॉटरफॉल, वेल वॉचिंग भी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड
5 of 5
संयुक्त राष्ट्र ने खुशहाल देशों की सूचि में स्विट्जरलैंड को पांचवे स्थान पर रखा है। स्विट्जरलैंड की 60 प्रतिशत जगह आल्प्स पर्वतों से ढकी हुई है। इस देश में बहुत ही खूबसूरत पर्वत, गांव, सरोवर और चारागाह हैं। यहां की लाइफ स्टाइल दुनिया के सबसे बेहतरीन लाइफ स्टाइल में से एक है। यहां का खानपान मशहूर है। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए यह देश दुनिया में अलग पहचान रखता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।