फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: 'विराट कोहली को बनना है महान कप्तान, अपनाना होगा एमएस धोनी का फॉर्मूला'

Tue, 04 Dec 2018 10:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
shahid afridi suggests virat kohli to follow ms dhoni winning formula
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली

टीम इंडिया हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ भले ही अभ्यास मैच से संतुष्ट नहीं हो, लेकिन विराट सेना को 6 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में जीत का भरोसा जरूर होगा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का भी मानना है कि विराट कोहली को विदेश में सीरीज जीतना जरूरी है और उन्होंने भारतीय कप्तान को एमएस धोनी के नक्शेकदम पर चलने की सलाह दी है।

shahid afridi suggests virat kohli to follow ms dhoni winning formula
शाहिद अफरीदी

इंडिया टीवी से बातचीत में अफरीदी ने संकेत दिए कि महान कप्तान बनने के लिए विराट कोहली को विदेश में सीरीज जीतना जरूरी है। महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए पूर्व पाक कप्तान ने कहा कि रांची के विकेटकीपर बल्लेबाज ने बल्ले और नेतृत्व क्षमता से भारतीय क्रिकेट की छवि बदल दी। कोहली को धोनी की अपनाई राह पर चलने की जरूरत है। उनके लिए इससे बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता।

shahid afridi suggests virat kohli to follow ms dhoni winning formula
dhoni and kohli

अफरीदी ने कहा, 'कप्तान के तौर पर विराट कोहली को विदेश में सीरीज जीतना जरूरी है। मैं कई बार कहा है कि धोनी ने कप्तान और खिलाड़ी के रूप में भारतीय क्रिकेट की छवि बदलकर रख दी। विराट को इसी राह पर चलना चाहिए। यह उनके लिए सबसे बेहतर उदाहरण है। अफरीदी ने इसके साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके लिए नेट्स बिलकुल उतना ही महत्वपूर्ण हैं, जितना की मैच।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid afridi suggests virat kohli to follow ms dhoni winning formula
विराट कोहली

'बूम-बूम' अफरीदी ने कहा, 'विराट कोहली के रिकॉर्ड उसके बारे में सबकुछ कह देते हैं। इससे साबित होता है कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं। विराट के बारे में सबसे प्रभावी बात यह है कि वह नेट्स को भी मैच की तरह लेते हैं। यही कारण है कि वह नेट्स पर जो भी करते हैं, उसे मैच में करके दिखाते हैं। वह अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें चुनौतियों का सामना करना बेहद पसंद हैं।'

विज्ञापन
shahid afridi suggests virat kohli to follow ms dhoni winning formula
team india

यह पूछने पर कि विराट ब्रिगेड ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दे पाएगी तो अफरीदी ने कहा, 'भारतीय टीम जीत सकती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम उतनी मजबूत नहीं, जितना पहले हुआ करती थी। टीम इंडिया के पास शानदार बल्लेबाजी क्रम है और उसके गेंदबाजी स्तर में भी काफी सुधार हुआ है।' बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed