दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 1200 के स्तर को भी पार कर गया है। रविवार सुबह हल्की बारिश से उम्मीद थी कि अब वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं शनिवार को दिल्ली और एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) तकरीबन 484 से 407 दर्ज किया गया था।
बता दें कि मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं देश में इस समय दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पश्चिम भारत में जहां बारिश हो रही है वहीं उत्तर भारत में जहरीली धुंध छाई हुई है।
2 of 18
जहरीली हवा
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली एम्स में पिछले पांच दिनों में सांस और दिल के मरीजों की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ गई है। शनिवार की शाम से हल्की हवा चल रही है। ऐसे में जिन राज्यों में पराली जलाई जा रही है, उसका धुआं दिल्ली-एनसीआर में पहुंच गया है।
3 of 18
जहरीली हवा
- फोटो : पीटीआई
माना जा रहा है कि अगर हवा 15 किलोमीटर की रफ्तार से भी चलती रही तो अगले दो से तीन दिन में दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में सुधार आ जाएगा।
4 of 18
जहरीली हवा
- फोटो : पीटीआई
वहीं गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में रविवार को वायु प्रदूषण के प्रकोप की वजह से जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को दो दिन बंद करने का आदेश दिया है। जबकि दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण से मुक्ति के लिए नगर निगम की टीमों ने जगह-जगह पेड़ों पर जमी धूल हटाने के लिए पानी की बौछार करते देखा गया।
5 of 18
जहरीली हवा
- फोटो : पीटीआई
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) यदि 0-50 के बीच हो तो इसे ‘बेहतर’ माना जाता है। लेकिन 51-100 के बीच हो तो ‘संतोषजनक’ कहा जाता है। 101 से 200 के बीच हो तो ‘सामान्य’ और 201 से 300 के बीच ‘खराब’ माना जाता है। वहीं यदि यह 301 से 400 के बीच है तो इसका अर्थ है ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच होने पर यह समझ लीजिए कि यह ‘गंभीर’ रूप ले चुका है।