कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन होगा। बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने पर चर्चा हो सकती है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली में कल से दो दिन नो फ्लाइंग जोन रहेगा। तीन स्तरीय सुरक्षा में समारोह की निगहबानी होगी। वहीं, दिल्ली से लौटने के बाद योगी आदित्यनाथ आज हार की वजहों मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र में अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
मल्लिकर्जुन खरगे, राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, नतीजों पर होगा मंथन
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर विचार विमर्श के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी। होटल अशोक में शनिवार सुबह 11 बजे सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
PM Modi Varanasi Visit
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह होगा यादगार, कई खास मेहमान होंगे शामिल
नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संबोधित करते कार्यवाहक पीएम नरेंद्र मोदी (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : डीडी- यूट्यूब
दिल्ली में कल से दो दिन नो फ्लाइंग जोन, तीन स्तरीय सुरक्षा
पीएम नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रविवार से दो दिन (9 व 10 जून) तक राष्ट्रीय राजधानी को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र (नो फ्लाइंग जोन) घोषित किया है। इस दौरान पैराग्लाइडर, पैरा- मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, हॉट एयर बलून, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और रिमोट से संचालित विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
5 of 11
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
आज मंत्रियों के साथ हार के कारणों पर चर्चा करेंगे योगी आदित्यनाथ
लोकसभा चुनावों में यूपी में मिली हार के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश में भाजपा की हार के साथ ही सभी मंत्री के कार्यों की समीक्षा करेंगे। लोकभवन में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्य मंत्रियों को बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर